ePaper

कौन है सोनाली? बांग्लादेश से लौटी महिला और उसके बच्चे से मिलने जा रहे हैं ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी

Updated at : 06 Jan 2026 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
Who is Sonali Khatun Abhishek Banerjee TMC

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी.

Who is Sonali Khatun: कौन है सोनाली खातून, जिससे मिलने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी अस्पातल जाने वाले हैं. दरअसल, सोनाली ने रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक बच्चे को जन्म दिया है. इस पर प्रसन्नता जताते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि वह आज सोनाली से मिलने के लिए अस्पताल जायेंगे.

विज्ञापन

Who is Sonali Khatun: बांग्लादेश से लौटी एक महिला और उसके बच्चे से मिलने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी जा रहे हैं. इस महिला का नाम सोनाली खातून है. आखिर कौन है ये सोनाली खातून, जिससे मिलने के लिए अभिषेक बनर्जी खुद जा रहे हैं? आइए, हम बताते हैं कि ये महिला कौन है और अभिषेक बनर्जी उससे मिलने के लिए क्यों जा रहे हैं.

समीरुल इस्लाम ने अस्पताल के डॉक्टरों से की बात, जच्चा-बच्चा की हालत स्थिर

सोनाली खातून ने बीरभूम जिले के रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया. तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य समीरुल इस्लाम ने अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत की और बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्थिर है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बांग्लादेश से वापस लायी गयी सोनाली खातून

सोनाली खातून पश्चिम बंगाल के बीरभूम की निर्वासित प्रवासी श्रमिक है. 5 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे बांग्लादेश से वापस लाया गया था. बीरभूम जिले के मुरारई में सोनाली को पिछले साल जून में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाद में उन्हें बांग्लादेश भेज दिया गया था. जिस समय सोनाली को बांग्लादेश भेजा गया था, वह गर्भवती थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Who is Sonali Khatun: दिसंबर में मालदा सीमा के रास्ते भारत लाया गया सोनाली को

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सोनाली को पिछले महीने उसके नाबालिग बेटे साबिर के साथ मालदा सीमा के रास्ते भारत वापस लाया गया. बांग्लादेश में, सोनाली और उसके बेटे एवं पति दानिश समेत 5 अन्य लोगों को संदिग्ध ‘घुसपैठिया’ मानते हुए 20 अगस्त को चपाई नवाबगंज सुधार गृह भेज दिया गया. एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें एक दिसंबर को जमानत दे दी.

दानिश और स्वीटी बीबी के परिवार के 3 सदस्य अब तक नहीं लौटे

सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे के बीच दानिश और स्वीटी बीबी के परिवार के 3 सदस्यों को अब तक वापस नहीं लाया जा सका है. सोनाली के मां बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के बीच मानवता की जीत है.

अभिषेक बोले- मेरी प्रार्थनाएं सोनाली के परिवार के साथ

डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह मंगलवार को अस्पताल में सोनाली से मिलकर उसे और उसके नवजात शिशु को शुभकामनाएं देंगे. तृणमूल नेता ने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं सोनाली के परिवार के साथ हैं.

इसे भी पढ़ें

ब्रिगेड परेड ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुंचे JUP सुप्रीमो हुमायूं कबीर, तृणमूल समर्थकों ने लगाये ‘गो बैक’ के नारे

भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस के 2 गुटों में झड़प, विपक्ष ने सत्ताधारी दल पर साधा निशाना

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola