बंगाल में चुनावी साल, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम, तो ममता बनर्जी ने निताई के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी.
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निताई गांव में मारे गये 9 ग्रामीणों को श्रद्धांजलि दी, तो शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम आंदोलन में मारे गये 3 लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किये. नंदीग्राम में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोलीबारी की थी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी थी. निताई में 7 जनवरी को क्या हुआ था, यहां पढ़ें.
Table of Contents
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले पुलिस और असामाजिक तत्वों की गोलियों का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 15 साल पहले निताई में मारे गये लोगों को याद किया, तो नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में वर्ष 2007 में पुलिस की गोलियों से मारे गये ग्रामीणों को श्रद्धांजलि दी.
निताई में 15 साल पहले हुई थी 9 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारग्राम जिले के निताई गांव में 15 साल पहले गोली लगने से जान गंवाने वाले 9 लोगों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वाले लोगों को ‘श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन’ किया.
7 जनवरी 2011 को निताई में बदमाशों ने की थी गोलीबारी
तत्कालीन सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से कथित तौर पर संरक्षण प्राप्त हथियारबंद लोगों ने 7 जनवरी 2011 को ग्रामीणों पर गोलीबारी की थी. यह गांव बिनपुर ब्लॉक में पूर्व में माओवादियों का गढ़ रहे लालगढ़ की सीमा से सटा है. यह झारग्राम लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4 महिला और 5 पुरुषों की मौत, 28 लोग हुए थे घायल
7 जनवरी, 2011 को ग्रामीणों पर हुई गोलीबारी में 4 महिला और 5 पुरुषों की मौत हो गयी थी. 28 अन्य घायल हुए थे. इसके बाद यह घटना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गयी. हत्या उस समय हुई, जब स्थानीय लोग उन हथियारबंद लोगों की मांगों और कथित उत्पीड़न का विरोध कर रहे थे, जिन्होंने इलाके में माओवादियों से लड़ने के बहाने एक स्थानीय माकपा नेता के घर में शरण ले रखी थी.
निताई की घटना के बाद भड़का था ग्रामीणों का आक्रोश
पश्चिम बंगाल में इस घटना के बाद व्यापक आक्रोश उत्पन्न हुआ और वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव से पहले यह एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया. मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया, जिसने गोलीबारी की परिस्थितियों और क्षेत्र में सशस्त्र समूहों की कथित भूमिका की जांच की.
West Bengal Politics: शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने वर्ष 2007 में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में पुलिस की गोलीबारी में मारे गये प्रदर्शनकारियों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी. ये प्रदर्शनकारी भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे.
7 जनवरी 2007 को नंदीग्राम में हुई थी गोलीबारी
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शुभेंदु अधिकारी ने एक पोस्ट किया, जिसमें कहा- शहीद तर्पण दिवस, 7 जनवरी 2007 को मैं नंदीग्राम भूमि रक्षा आंदोलन के 3 अमर शहीदों को सादर श्रद्धांजलि देता हूं.
नंदीग्राम में गोलीबारी में 3 लोगों की हो गयी थी मौत
नंदीग्राम में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत के बाद बंगाल में बड़े पैमाने पर अशांति हुई थी. नंदीग्राम का आंदोलन बंगाल की राजनीति में निर्णायक मोड़ साबित हुआ. इसके बाद ही वामदलों की सरकार का पतन हुआ था.
रसायन संयंत्र के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का ग्रामीण कर रहे थे विरोध
नंदीग्राम में भाजपा के साथ-साथ स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी शहीद स्मृति दिवस मनाया. नंदीग्राम में खेजुरी और सोनाचुरा के बीच भांगा बेरा ब्रिज क्षेत्र के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये. नंदीग्राम की घटना 7 जनवरी 2007 को हुई थी, जब एक रसायन संयंत्र के लिए प्रस्तावित कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी थी. इसमें 3 लोगों की मौत हो गयी थी.
इसे भी पढ़ें
चाय श्रमिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करे आयोग
गंगासागर में पुल की आधारशिला को शुभेंदु ने बताया नया छल
बंगाल की जनता के लिए आशा की किरण है एसआईआर, बोले शुभेंदु अधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




