ePaper

West Bengal News : हावड़ा में जलजमाव की समस्या जल्द होगी खत्म, बनेंगे चार पंपिंग स्टेशन

Updated at : 30 Aug 2024 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

West Bengal News : जानकारी के अनुसार, ये पंपिंग स्टेशन उत्तर, मध्य, दक्षिण हावड़ा और बाली में बनाये जायेंगे. इन स्टेशनों को हुगली नदी के किनारे बनाये जाने की योजना है. इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

West Bengal News : पश्चिम बंगाल में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हावड़ा नगर निगम ने शहर में चार पंपिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया है. इस पर करीब दो करोड़ की लागत आयेगी. निगम ने यह प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा है. जानकारी के अनुसार, ये पंपिंग स्टेशन उत्तर, मध्य, दक्षिण हावड़ा और बाली में बनाये जायेंगे. इन स्टेशनों को हुगली नदी के किनारे बनाये जाने की योजना है. इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है.

हावड़ा में जलजमाव की समस्या जल्द होगी खत्म

पंपिंग स्टेशनों के चालू होने पर कुछ घंटों के अंदर ही पानी निकाल लिया जायेगा. पंपिंग स्टेशन से एक पाइप को उस अंचल के बड़े नाले से जोड़ा जायेगा, जहां जलजमाव की समस्या अधिक होती है. पंपिंग स्टेशन को चालू कर पानी को खींचकर सीधे नदी में फेंका जायेगा.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने अपने बयान पर दी सफाई कहा, मेरे खिलाफ हो रहा है झूठा प्रचार

हरी झंडी मिलते ही काम हो जायेगा शुरु :डॉ सुजय चक्रवर्ती

यह सही है कि शहरवासी जलजमाव से बेहद परेशान है. पहले की तुलना में कई जगहों पर पानी कुछ घंटों के अंदर ही निकल जाता है, लेकिन कुछ जगहों पर पानी निकलने में समय लगता है. इसलिए चार पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए संबंधित विभाग के पास प्रस्ताव भेजा गया है. हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जायेगा.

Also read : Mamata Banerjee : पीएम मोदी का नहीं आया जवाब, ममता बनर्जी ने फिर लिखा पत्र, रखी ये मांग

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola