ePaper

Mamata Banerjee : पीएम मोदी का नहीं आया जवाब, ममता बनर्जी ने फिर लिखा पत्र, रखी ये मांग

Updated at : 30 Aug 2024 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election high voltage battle in East Burdwan

Mamata Banerjee : देश भर में प्रतिदिन लगभग 90 बलात्कार के मामले होते हैं. इससे समाज और राष्ट्र का विश्वास और विवेक डगमगाता है. हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम इसे समाप्त करें ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और पत्र लिखकर दुष्कर्म और हत्या के जघन्य अपराधों पर ‘कड़े’ केंद्रीय कानून और सजा तथा एक निश्चित समय सीमा में मामलों के निपटारे की मांग की. गौरतलब है कि इसके पहले भी ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था. जब उस पत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तब दोबारा उन्होंने आज फिर पत्र लिखा है.

महिलाएं महसूस करें सुरक्षित यह बेहद आवश्यक : सीएम

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले भी एक पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि ,मैं आपके ध्यान में लाना चाहती हूं कि देश भर में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कई मामलों में दुष्कर्म के साथ हत्या भी की जाती है. यह देखना भयावह है कि देश भर में प्रतिदिन लगभग 90 बलात्कार के मामले होते हैं. इससे समाज और राष्ट्र का विश्वास और विवेक डगमगाता है. हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम इसे समाप्त करें ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें.

Also Read : राज्य को अशांत करने की हो रही कोशिश : ममता बनर्जी

15 दिन के भीतर होनी चाहिए कार्रवाई

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक विशेष अदालतों की स्थापना पर भी प्रस्तावित कानून में विचार किया जाना चाहिए. ऐसे मामलों में सुनवाई 15 दिनों के भीतर पूरी की जानी चाहिए.

Also Read : West Bengal: सुकांत मजूमदार ने अमित शाह को लिखा पत्र, ममता बनर्जी पर दी बड़ी जानकारी

 

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola