भवानीपुर में ममता vs शुभेंदु, बहरामपुर से दमदम तक बंगाल की VIP सीटों पर किसका होगा कब्जा?

Published by :Paritosh Shahi
Published at :04 May 2026 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Mamta-Banerjee-vs-Shubhendu-Adhikari

West Bengal Election Result 2026 LIVE

West Bengal Election Results 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आज परिणाम आने लगा है. भवानीपुर में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की हाई-वोल्टेज लड़ाई, बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी की प्रतिष्ठा, कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम, दमदम-दमदम उत्तर, आसनसोल दक्षिण, सिलीगुड़ी, खड़गपुर सदर और भांगड़ जैसी सीटों पर पूरे राज्य की नजर टिकी है. तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस, माकपा और आईएसएफ के दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज होगा.

विज्ञापन

West Bengal Election Results 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में सबसे ज्यादा नजर भवानीपुर सीट पर है. जहां ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी और विकास रंजन भट्टाचार्य के बीच मुकाबला है. बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी, मालतीपुर में मौसम नूर, कोलकाता पोर्ट में फिरहाद हकीम, आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल और उत्तरपाड़ा में मीनाक्षी मुखर्जी की सीट चर्चा में है.

दमदम से चंद्रिमा भट्टाचार्य, दमदम उत्तर से दीप्सिता धर, भांगड़ से नौशाद सिद्दीकी, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, श्यामपुकुर से शशि पांजा, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली और सिलीगुड़ी से शंकर घोष पर भी सबकी नजर बनी हुई है.

भवानीपुर से बहुत पीछे चल रहे अधिकारी

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर अब तक 20 में से 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी 35522 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी पर 15494 वोटों की बढ़त बना ली है. वे 20028 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर बीजेपी लगातार आगे

पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर अब तक 15 में से 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी की अग्निमित्रा पॉल 73720 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी 48832 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वे अग्निमित्रा पॉल से 24888 वोट पीछे हैं. सीपीआई (एम) की शिल्पी चक्रवर्ती 5119 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

श्यामपुकुर विधानसभा सीट पर बीजेपी लगातार आगे

पश्चिम बंगाल की श्यामपुकुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्णिमा चक्रवर्ती 21710 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस की शशि पांजा 18486 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वे 3224 वोटों से पीछे चल रही हैं. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की झूमा दास 3437 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

पानीहाटी विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे

पश्चिम बंगाल की पानीहाटी विधानसभा सीट पर 13 राउंड में से 2 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. अब तक की गिनती में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रत्ना देवनाथ 13784 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के तीर्थंकर घोष 8717 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वे रत्ना देवनाथ से 5067 वोट पीछे चल रहे हैं.

नंदीग्राम से बीजेपी लगातार आगे

नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा के सुवेंदु अधिकारी 15257 मतों से 3135 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. टीएमसी के पवित्र कर पीछे हैं. तीसरे स्थान पर शांति गोपाल गिरि हैं.

आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल को बड़ी बढ़त

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर 8वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल 63374 वोटों के साथ मजबूत बढ़त में हैं. तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी 43428 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि सीपीएम की सिल्पी चक्रबर्ती 4177 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं.

बहरामपुर से भाजपा के सुब्रत मैत्रा आगे

बहरामपुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार सुब्रत मैत्रा (कंचन) 14045 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं. कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी 10869 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि टीएमसी के नारु गोपाल मुखर्जी 5476 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं.

भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं. शुरूआती रुझानों में वो पीछे चल रही थी.

नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी की मजबूत बढ़त जारी

नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी लगातार आगे बने हुए हैं. ताजा रुझानों में उन्होंने करीब 7000 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है.

सोनारपुर दक्षिण बीजेपी आगे

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली 1738 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही हैं.

आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल की बड़ी बढ़त

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की अग्निमित्रा पॉल मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के तपस बनर्जी फिलहाल 15400 से अधिक वोटों से पीछे बने हुए हैं.

West Bengal Election Results 2026 Live Updates: भांगड़ सीट पर दो राउंड बाद सौकत मोल्ला की बड़ी बढ़त

भांगड़ विधानसभा सीट पर दो चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सौकत मोल्ला 14817 वोटों के साथ मजबूत स्थिति में हैं. उन्होंने अब तक 7376 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है.

श्यामपुकुर में दूसरे राउंड के बाद बीजेपी की बढ़त बढ़ी

श्यामपुकुर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती 934 वोटों से आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस की शशि पांजा फिलहाल पीछे हैं.

भांगड़ सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सौकत मोल्ला आगे

भांगड़ विधानसभा सीट पर जारी मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के सौकत मोल्ला लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. अब तक उन्हें 7076 वोट मिले हैं और वे 2781 वोटों से आगे चल रहे हैं.

पानीहाटी सीट पर शुरुआती बढ़त बीजेपी के पक्ष में

पानीहाटी विधानसभा सीट से शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ आगे चल रही हैं. आरजी कर अस्पताल मामले से जुड़ी पहचान के कारण उनका चुनाव मैदान में होना इस सीट को खास बना रहा है. तृणमूल कांग्रेस के तीर्थंकर घोष उनको चुनौती दे रहे हैं.

बहरामपुर सीट पर टीएमसी आगे

बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के नारु गोपाल मुखर्जी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद अब ईवीएम वोटों की गिनती चल रही है, जबकि अंतिम तस्वीर आने में अभी समय है.

ममता बनर्जी से आगे निकले अधिकारी

भवानीपुर सीट से एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवार अधिकारी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं. शुरूआती रुझानों में वो ममता से लगभग 2000 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं

आसनसोल दक्षिण में दूसरे राउंड के बाद बीजेपी की बड़ी बढ़त

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल 9589 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के तपस बनर्जी फिलहाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

श्यामपुकुर में पहले राउंड के बाद बीजेपी को बढ़त

श्यामपुकुर विधानसभा सीट पर पहले चरण की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती 283 वोटों से आगे हैं. तृणमूल कांग्रेस की शशि पांजा फिलहाल पीछे चल रही हैं.

भवानीपुर सीट से ममता 2000 मतों से आगे

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से 2000 मतों से आगे चल रही हैं. यहां उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है. इस सीट पर दोनों से बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

नंदीग्राम सीट पर अधिकारी लगातार आगे

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी लगातार आगे चल रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के पबित्र कर फिलहाल पीछे हैं. निर्वाचन आयोग की ओर से अभी आधिकारिक आंकड़े जारी होने बाकी हैं.

माथाभंगा सीट पर निशिथ प्रमाणिक मजबूत स्थिति में

माथाभंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के निशिथ प्रमाणिक लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला सीपीआई के खागेन चंद्र बर्मन और कांग्रेस के क्षितेंद्र नाथ बर्मन से है. शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे नजर आ रही है.

भवानीपुर सीट से ममता आगे

भवानीपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल सीएम ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं. कुछ देर पहले अधिकारी बढ़त बनाये हुए थे. शुरुआती गिनती ने साफ कर दिया है कि इस वीआईपी सीट पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है.

भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी आगे

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से सामने आए ताजा रुझानों में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिलहाल पीछे चल रही हैं. शुरुआती गिनती ने साफ कर दिया है कि इस वीआईपी सीट पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है.

बहरामपुर सीट से नारु गोपाल मुखर्जी आगे

बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस के नारु गोपाल मुखर्जी आगे चल रहे हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद अब ईवीएम के वोटों की गिनती चल रही है. हालांकि अंतिम नतीजे के लिए अभी कुछ और इंतजार करना होगा.

आसनसोल दक्षिण सीट पर बीजेपी आगे

आसनसोल दक्षिण सीट पर पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल मजबूत बढ़त के साथ आगे हैं. उन्हें अब तक 10055 वोट मिले हैं. तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी 3784 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि सीपीएम की सिल्पी चक्रबर्ती 538 वोट लेकर तीसरे नंबर पर हैं. फिलहाल अग्निमित्रा पॉल ने 6271 वोटों की बढ़त बना ली है.

नंदीग्राम में शुभेंदु 3000 से ज्यादा वोटों से आगे

नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी करीब 3000 से अधिक वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. बंगाल की राजनीति में यह सीट हमेशा से बेहद अहम रही है और यहां का मुकाबला इस बार भी काफी दिलचस्प बना हुआ है. खास बात यह है कि कभी शुभेंदु अधिकारी के करीबी रहे पबित्र कर अब इसी सीट पर उनके खिलाफ चुनावी मैदान में हैं.

सोनारपुर दक्षिण सीट पर रूपा गांगुली ने बनाई शुरुआती बढ़त

दक्षिण 24 परगना की सोनारपुर दक्षिण सीट पर शुरुआती मतगणना में भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली आगे चल रही हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला टीएमसी की अरुंधति लवली मैत्रा से है, जिन्होंने 2021 में यहां जीत दर्ज की थी. फिलहाल गिनती के शुरुआती दौर में भाजपा बढ़त बनाए हुए है.

श्यामपुकुर सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

श्यामपुकुर विधानसभा सीट से शुरुआती गिनती में भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती बढ़त बनाई हुई हैं. टीएमसी की डॉ शशि पांजा फिलहाल पीछे चल रही हैं. शशि फिलहाल ममता सरकार में मंत्री भी हैं. इस हाई-प्रोफाइल सीट पर वोटों की गिनती जारी है.

आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी उम्मीदवार आगे

आसनसोल दक्षिण सीट से शुरुआती रुझानों में भाजपा की अग्निमित्रा पॉल बढ़त बनाई हुई हैं. तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी फिलहाल पीछे चल रहे हैं. अभी मतगणना की शुरुआत है, इसलिए आगे के राउंड्स में तस्वीर बदल भी सकती है.

नंदीग्राम सीट पर कांटे की टक्कर, शुभेंदु अधिकारी आगे

नंदीग्राम विधानसभा सीट से शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं, जहां भाजपा के शुभेंदु अधिकारी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर पहले चरण में जोरदार मतदान हुआ था और कुल 93.98 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी.

बहरामपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी आगे

बहरामपुर सीट पर ममता बनर्जी की पार्टी TMC को कभी जीत नहीं मिली है. शुरूआती रुझानों में यहां से कांग्रेस नेता अधीर रंजन आगे चल रहे हैं. यहां उनका मुकाबला टीएमसी के नारू गोपाल मुखर्जी और बीजेपी के विधायक सुब्रत मैत्रा से है.

भवानीपुर में ममता से आगे निकले शुभेंदु

2021 के चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी ने इस बार भवानीपुर से उनके खिलाफ ताल ठोका है. शुरूआती रुझानों में ममता बनर्जी आगे थीं, लेकिन अब पासा पलट रहा और अधिकारी आगे हो गए हैं.

भवानीपुर सीट पर ममता आगे

पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से बढ़त बनाए हुए हैं. फिलहाल सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जा रही है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola