बंगाल में मतगणना से पहले बाजार में आ गयी ‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ मिठाई, क्या कड़वे चुनाव का अंत होगा मीठा?

Published by :Mithilesh Jha
Published at :03 May 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election Result 2026 Sweets

दुकान में सजी अलग-अलग पार्टियों के चुनाव चिह्न वाली मिठाइयां.

West Bengal Election Result 2026 Sweets: बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले कोलकाता के मिठाई बाजार में ‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ मिठाइयों की धूम है. हलवाइयों ने भगवा, हरे और लाल रंग के रसगुल्लों का स्टॉक तैयार कर लिया है. पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Bengal Election Result 2026 Sweets: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कड़वाहट भरे सियासी घमासान का अंत बेहद मीठा होने वाला है. सोमवार को होने वाली मतगणना से पहले कोलकाता के मिठाई बाजारों में जबर्दस्त हलचल देखी जा रही है. मछली, झालमुड़ी और क्षेत्रीय अस्मिता की लड़ाई के बाद अब बारी ‘जीत के स्वाद’ की है. राजनीतिक दलों के रंग में रंगी मिठाइयों ने बाजार पर कब्जा कर लिया है. चाहे भगवा हो या हरा, हलवाइयों ने हर खेमे के लिए खास तैयारी की है, ताकि नतीजों के बाद जश्न में कोई कमी न रहे.

‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ का जबर्दस्त क्रेज

कोलकाता के प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेताओं ने इस बार राजनीतिक थीम पर आधारित मिठाइयां तैयार की हैं.

  • मोदीश्री (Modishree) संदेश मिठाई का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली कोलकाता यात्रा से प्रेरित है. केसरिया रंग और केसर के स्वाद वाली इस मिठाई की भाजपा समर्थकों के बीच इसकी भारी मांग देखी जा रही है.
  • जय बांग्ला (Joy Bangla) मिठाई हरे रंग की है. तृणमूल कांग्रेस के नारे पर आधारित इस मिठाई में गोंधोराज नींबू का खास फ्लेवर दिया गया है.
  • लाल सलाम (Lal Salaam) मिठाई वामदलों के लिए तैयार की गयी है. गुलाब के स्वाद वाली लाल मिठाइयां भी काउंटर पर सज चुकी हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केसी दास से लेकर बलराम मलिक तक, सब तैयार

शहर की मशहूर दुकानें जैसे केसी दास, नबीन चंद्र दास और बलराम मलिक और राधारमन मलिक में हलवाई दिन-रात काम कर रहे हैं. कई दुकानदारों ने बड़ी चालाकी से सफेद रसगुल्लों का भारी स्टॉक रखा है. उनका कहना है कि जैसे ही रुझान साफ होंगे, वे इन रसगुल्लों को जीतने वाली पार्टी के रंग की चाशनी में डुबो देंगे. दक्षिण कोलकाता की बेनापानी स्वीट्स और बर्धमान की दुकानों पर राजनीतिक प्रतीकों वाले खास संदेश तैयार किये जा रहे हैं.

बंगाल चुनाव परिणाम के लिए बनी तृणमूल मिठाई.

इसे भी पढ़ें : West Bengal Election Result 2026 LIVE: बंगाल में TMC vs BJP, सीटों की गिनती कल, कौन बना रहा सरकार, देखें हर अपडेट

West Bengal Election Result 2026 Sweets: लोकतंत्र का जश्न मिठाई के साथ

मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि बंगाल की संस्कृति में हर छोटे-बड़े मौके पर मिठाई का होना अनिवार्य है. बलराम मलिक के मालिक सुदीप मलिक ने कहा कि मिठाइयां बंगाल का अभिन्न अंग हैं. हम लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए हर बार चुनाव के लिए विशेष मिठाइयां तैयार करते हैं. हालांकि, आधिकारिक ऑर्डर रुझान आने के बाद ही फाइनल होंगे, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मौखिक रूप से भारी बुकिंग करा ली है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में काउंटिंग से पहले खूनी खेल? बीजेपी नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 शूटर गिरफ्तार, अर्जुन सिंह ने लगाये गंभीर आरोप

काउंटिंग का पूरा गणित

सोमवार को राज्य के 77 केंद्रों पर मतगणना होगी. 294 सदस्यीय विधानसभा की 293 सीटों के नतीजे शाम तक आ जायेंगे. फालता सीट पर गड़बड़ी के कारण अब 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी. वहां 24 मई को गिनती होगी. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रशासन और जनता दोनों को ही बेसब्री से नतीजों का इंतजार है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, पढ़ें बवाल की इनसाइड स्टोरी

बंगाल चुनाव में सीटों की छीना-झपटी, दीदी ने कांग्रेस-वामपंथ से छीनीं 71 सीटें, बीजेपी ने TMC के किले में लगायी बड़ी सेंध

बंगाल चुनाव में 561 करोड़ से ज्यादा की नकदी और शराब जब्त, चुनाव आयोग के एक्शन से हड़कंप

बंगाल चुनाव में वोटिंग माइग्रेशन का खेल, क्या खास प्लान के तहत बदली इलेक्टोरल डेमोग्राफी?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola