बंगाल चुनाव 2026: वोटर लिस्ट शुद्धिकरण में 91 लाख मतदाता साफ, पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर महामुकाबला

Updated at : 07 Apr 2026 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2026 Voter List

West Bengal Assembly Election 2026 Voter List: बंगाल चुनाव 2026 से पहले निर्वाचन आयोग ने 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिये हैं. पहले चरण की 152 सीटों के लिए वोटर लिस्ट लॉक कर दी गयी है. जानें क्या है नया समीकरण.

विज्ञापन

West Bengal Assembly Election 2026 Voter List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता सूची का सबसे बड़ा ‘शुद्धिकरण’ अभियान पूरा कर लिया है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद राज्य की मतदाता सूची से कुल 90.83 लाख (करीब 91 लाख) नाम हटा दिये गये हैं. इस भारी कटौती के साथ ही सोमवार आधी रात के बाद पहले चरण की 152 सीटों के लिए मतदाता सूची को नियमानुसार ‘फ्रीज’ कर दिया गया. अब इन सीटों की लिस्ट में कोई नया नाम नहीं जोड़ा जा सकेगा.

7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ हुए वोटर

निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 में जब एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.66 करोड़ थी. प्रक्रिया के दौरान पहले ही 63.66 लाख नाम हटा दिये गये थे. 60.06 लाख मतदाताओं को विचाराधीन की श्रेणी में रखा गया था. जजों की जांच के बाद इन 60.06 लाख में से 27.16 लाख नाम हटा दिये गये. 32.68 लाख नामों को सूची में बरकरार रखा गया.

पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के नामांकन की समयसीमा समाप्त होने के साथ ही मतदाता सूची को लॉक कर दिया गया है. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी. इस दिन 152 विधानसभा सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

9 अप्रैल को फ्रीज होगी दूसरे चरण की वोटर लिस्ट

दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. इस दिन 142 सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण की वोटर लिस्ट 9 अप्रैल को फ्रीज की जायेगी. इसके बाद सूची में किसी भी प्रकार का बदलाव केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही संभव होगा. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

पारदर्शिता के लिए जिलावार डेटा सार्वजनिक

आयोग ने साफ किया है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों और पारदर्शी तरीके से की गयी है. जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिलावार आंकड़े सार्वजनिक कर दिये गये हैं. 59.84 लाख मतदाताओं का डेटा ऑनलाइन उपलब्ध है. शेष कुछ हजार मामलों में ई-हस्ताक्षर की प्रक्रिया लंबित है. आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी नये नाम को शामिल करना अब कानूनी प्रावधानों और सक्षम अधिकारियों के आदेश पर ही निर्भर करेगा.

जिलावार मतदाताओं के आंकड़े यहां देखें

जिला का नामपहले वोटरों की संख्या थीविचाराधीन तालिका से कटे नाम की संख्याकुल कितने नाम कटेअब कुल वैध वोटर 2026 में
अलीपुरद्वार1299486360781430571160572
उत्तर 24 परगना830068132566612600967061863
उत्तर दिनाजपुर23198901769723636461957138
कलकत्ता उत्तर1506339391644475411070008
कलकत्ता दक्षिण90745628468249619659491
कलिम्पोंग220862240721530199524
कूचबिहार24907891207252425702257242
जलपाईगुड़ी1914022353562012481713558
झारग्राम954800124055364906061
दक्षिण 24 परगना859470822292910910987535995
दक्षिण दिनाजपुर1331548767681795551155297
दार्जिंलिग1292857442301900521103979
नदिया44188382086264875653936381
पश्चिम बर्धमान2327112741003943251944306
पश्चिम मेदिनीपुर4015897522772737043754520
पुरुलिया242144259421917622231352
पूर्व बर्धमान41786952098054358643744912
पूर्व मेदिनीपुर4283348195721653454122150
बांकुड़ा303383065331434252905093
बीरभूम2945300820592726892679449
मालदा31995332393754595302746733
मुर्शिदाबाद57640854551377489595007996
हावड़ा41409121321515959163547628
हुगली47750991208134689394319480

इसे भी पढ़ें

मतुआ और अल्पसंख्यकों को चुन-चुनकर वोटर लिस्ट से हटाया, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

SIR पर ट्रिब्यूनल का पहला बड़ा आदेश : फरक्का के कांग्रेस प्रत्याशी का नाम मतदाता सूची में शामिल, आज करेंगे नामांकन

मालदा कांड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NIA करेगी जजों पर हमले की जांच, बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को लगायी फटकार

बंगाल चुनाव 2026: यह लोकतंत्र का पर्व नहीं, अंतिम यात्रा है, SIR पर बरसे शुभंकर सरकार, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola