ब्राउन शुगर समेत दो युवक गिरफ्तार
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 18 Jul 2025 1:10 AM
दो युवकों को ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है.
कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और किशनगंज थाने की पुलिस ने उत्तर दिनाजपुर स्थित भारत-बांग्लादेश से सटे इलाके में संयुक्त अभियान में दो युवकों को ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक पैकेट जब्त किया गया, जिसमें करीब 101 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गयी है. आरोपियों में शहनवाज हुसैन (28) और अनवारूल हक (28) शामिल हैं. दोनों उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर के निवासी हैं. सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि किशनगंज इलाके में ड्रग्स की तस्करी होने वाली है. सूचना के आधार पर बीएसएफ व पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में अभियान चलाकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को किशनगंज थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










