ePaper

55.34 लाख की धोखाधड़ी मामले में दो और गिरफ्तार

Updated at : 06 Aug 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
55.34 लाख की धोखाधड़ी मामले में दो और गिरफ्तार

ठगी के मामले में कोलकाता पुलिस के गुप्तचर शाखा ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. फर्जी दस्तावेज बनाकर चार कार के लिए लोन लेकर भारतीय स्टेट बैंक से करीब 55.34 लाख की ठगी के मामले में कोलकाता पुलिस के गुप्तचर शाखा ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम अमित बैद्य और मानस भौमिक हैं, जो पिछले कई दिनों से फरार थे. मंगलवार की देर शाम उन्हें प्रिंस अनवर शाह रोड से पकड़ा गया. इस मामले में पहले ही चार आरोपी कौशिक घोष, सुजीत कुमार मिश्रा, सुब्रत पुरकायस्थ और रणोब्रत चटर्जी गिरफ्तार हो चुके हैं, जो 18 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में हैं. मामले को लेकर ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज कारयी गयी थी. पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola