दुकान से कीमती मोबाइल चुराने के आरोप में दो अरेस्ट

चोरी करने के आरोप में पुलिस ने राहुल शर्मा और सुरजीत मंडल नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
15 महंगे मोबाइल फोन चुराने का आरोप
अदालत ने 24 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाददाता, कोलकाता.
लेक थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन की एक दुकान से 15 महंगे मोबाइल फोन, लैपटॉप और चांदी की चेन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने राहुल शर्मा और सुरजीत मंडल नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को दोनों को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उन्हें 24 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया.
सरकारी वकील शुभाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार राहुल शर्मा के काकुलिया रोड के घर से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और चांदी की एक चेन बरामद की. गिरफ्तार दोनों की जमानत याचिका का कोर्ट में विरोध किया गया, जिसके बाद अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




