हिरण्मय का आरोप, पैसे देकर स्कॉच अवाॅर्ड खरीदती है तृणमूल सरकार

Published at :20 Feb 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
हिरण्मय का आरोप, पैसे देकर स्कॉच अवाॅर्ड खरीदती है तृणमूल सरकार

न्होंने दावे के साथ कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक बार स्कॉच अवाॅर्ड के लिए लाखों रुपये स्कॉच ग्रुप को दिये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर से भाजपा विधायक व अभिनेता हिरण्मय चटर्जी ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार को विभिन्न परियोजनाओं के लिए मिले स्कॉच अवाॅर्ड पर बुधवार को सवाल उठाते हुए विधानसभा में बड़ा आरोप लगाया. भाजपा विधायक ने राज्य बजट पर चर्चा के दौरान सदन में दावा किया कि बंगाल सरकार को अब तक जो 40 से ज्यादा स्कॉच अवाॅर्ड मिले हैं, वे रुपये देकर खरीदे गये हैं. उन्होंने दावे के साथ कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक बार स्कॉच अवाॅर्ड के लिए लाखों रुपये स्कॉच ग्रुप को दिये हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पृथ्वी पर कोई ऐसी सरकार नहीं होगी, जो रुपये देकर अवाॅर्ड खरीदती हो. लेकिन बंगाल सरकार ने ऐसा किया है. उन्होंने रुपयों के भुगतान संबंधी एक वाउचर व उसका नंबर भी सबूत के तौर पर सदन को दिखाया. उन्होंने कहा कि लक्खी भंडार योजना के लिए भी बंगाल सरकार ने लाखों रुपये देकर स्कॉच अवाॅर्ड प्राप्त किये. उनके इन आरोपों पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जतायी और इसे बेबुनियाद बताया. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों की आपत्ति पर आसन पर मौजूद विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी ने भी भाजपा विधायक से इन आरोपों का लिखित सबूत देने को कहा. इस पर श्री चटर्जी ने दावे के साथ कहा : मेरे पास इसके कई सबूत हैं. मैं सभी सबूत सौंप दूंगा. हालांकि भाजपा विधायक अपने आरोपों पर कायम रहे. उन्होंने कहा कि वह सबूत अध्यक्ष को सौंपेंगे. राज्य के मंत्रियों ने बयान का किया विरोध : वहीं, भाजपा विधायक के इस बयान का राज्य के मंत्रियों ने विरोध किया. राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि सदन में इस तरह कोई सदस्य बिना किसी सबूत के असत्य आरोप नहीं लगा सकता. वित्त राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपों को खारिज किया. उन्होंने सवाल किया कि इसका मतलब कि जिन भाजपा शासित राज्यों को स्कॉच अवार्ड मिले हैं, क्या उसने भी पैसे देकर खरीदे हैं?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola