ePaper

फरवरी में होगा ‘नबो जोआर’ अभियान

Updated at : 03 Nov 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
फरवरी में होगा ‘नबो जोआर’ अभियान

राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस यहां अपनी सांगठनिक ताकत और बढ़ाने की कोशिश में है. सूत्रों की मानें, तो सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में अगले वर्ष फरवरी में फिर ‘नबो जोआर’ अभियान शुरू किया जा सकता है.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस यहां अपनी सांगठनिक ताकत और बढ़ाने की कोशिश में है. सूत्रों की मानें, तो सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में अगले वर्ष फरवरी में फिर ‘नबो जोआर’ अभियान शुरू किया जा सकता है.

नबो जोआर के दूसरे चरण के तहत अभिषेक बनर्जी फिर राज्य के अलग-अलग जिलों का सफर शुरू करेंगे और वहां लोगों की समस्याओं को जानने के साथ ही सांगठनिक विस्तार के कार्य पर जोर देंगे. पिछले साल 25 अप्रैल से 16 जून तक चले नबो जोआर के पहले चरण में तृणमूल नेता श्री बनर्जी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. मूलतः उस अभियान में पार्टी के कई जिलों में संगठनात्मक डैमेज कंट्रोल किया गया, जिसका अगले चुनाव (लोकसभा चुनाव) में राज्य में पार्टी को सकारात्मक असर भी मिला.

सूत्रों के अनुसार, नवंबर से जनवरी यानी तीन महीनों के अंतराल में बनर्जी संगठन के विभिन्न स्तरों पर बदलाव कर सकते हैं. उक्त विषय को लेकर वह संबंधित जिले के नेताओं की राय भी लेंगे. जमीनी स्तर पर सक्रिय नहीं रहने वाले नेताओं को पद से हटाया भी जा सकता है. ऐसा संकेत तृणमूल सांसद ने 21 जुलाई को महानगर में पार्टी की शहीद दिवस की रैली में ही दे दिया था. छात्र, युवा संगठनों सहित कुछ शाखा संगठनों के कार्यों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी करेंगे अभियान का नेतृत्व

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल सरकार के विकास कार्यों का प्रचार व कुछ केंद्रीय योजनाओं में राज्य को फंड भुगतान की मांग पर अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में अगला अभियान चलाये जाने की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola