Train News : यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, सियालदह मंडल में कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
Published by : Shinki Singh Updated At : 24 Aug 2024 1:16 PM
Train News : जबलपुर डिवीजन में लाइन निर्माण कार्य के कारण 26 अगस्त से 9 सितंबर तक दर्जनों ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है.
Train News : पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर डिवीजन के कांती मुरवारा-बीना जंक्शन सेक्शन में दमोह स्टेशन पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण सेक्शन में ट्रेन परिचालन रद्द करने का फैसला किया है. जबलपुर डिवीजन में लाइन निर्माण कार्य के कारण 26 अगस्त से 9 सितंबर तक दर्जनों ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है. निर्धारित अवधि के दौरान जबलपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई जोनों की ट्रेनों को रद्द किया गया है. पूर्व रेलवे की भी 10 ट्रेनों का जहां रद्द किया गया है, वहीं दर्जनों मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.
कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
रद्द की गयीं ट्रेनों में 19608 अजमेर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस (26 अगस्त और 2,9 सितंबर), 19607 कोलकाता-अजमेर एक्सप्रेस साप्ताहिक (29 अगस्त और 5,12 सितंबर), 22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस (3,9 सितंबर), 22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस (5,7 सितंबर), 19413 अहमदाबाद-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस (4,11 सितंबर), 19414 कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस (7, 14 सितंबर) , 13423 भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस (5,12 सितंबर), 13424 अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (7, 14 सितंबर), 13025 हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस (9 सितंबर) और 13026 भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस (11 सितंबर) रद्द रहेगी.
Kolkata Doctor Murder : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में भाजपा का ममता बनर्जी पर आया बड़ा बयान
कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन
26 अगस्त और दो सितंबर को रवाना होने वाली 13025 हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस को, 28 अगस्त को रवाना होने वाली 13026 भोपाल – हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 28 अगस्त को रवाना होने वाली 13026 भोपाल – हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 31 अगस्त को रवाना होने वाली 19414 कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस, 10,12 सितंबर को रवाना होने वाली 22911 इंदौर – हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस और 29, 31 अगस्त, 2, 9, 12 सितंबर को रवाना होने वाली 22912 हावड़ा – इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










