पर्यटन विभाग ने शुरू किया टूरिस्ट गाइड कोर्स

Updated at : 10 Mar 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने शुरू किया टूरिस्ट गाइड कोर्स

पर्यटन की दृष्टि से बंगाल का देश में आठवां स्थान है. विदेशी पर्यटकों के मामले में बंगाल तीसरे स्थान पर है.

विज्ञापन

कोलकाता. हर मौसम में ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ रहती है. गर्मी के दिनों में लोग पहाड़ी इलाकों में जाते हैं. पर्व-त्योहारों पर भी लोग घूमने के लिए निकलते हैं. कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां जाकर गाइड के अभाव में लोग ऐतिहासिक जगहों को देखने से वंचित रह जाते हैं. बंगाल में विदेशों से भी काफी पर्यटक आते हैं. पर्यटन की दृष्टि से बंगाल का देश में आठवां स्थान है. विदेशी पर्यटकों के मामले में बंगाल तीसरे स्थान पर है. राज्य सरकार भी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है. यहां आनेवाले पर्यटकों को असुविधा नहीं हो, इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट गाइड कोर्स शुरू किया है. युवाओं में इस कोर्स को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. इस कोर्स को पूरा करने के लिए कई कॉलेजों में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है. आसनसोल के बनवारी लाल भालोटिया कॉलेज में इस कोर्स को शुरू किया गया है. 17 छात्र इस कोर्स के लिए भर्ती भी हुए हैं. इस कोर्स को पूरा करने के बाद राज्य के युवाओं को रोजगार का एक साधन भी मिलेगा. जिले के पर्यटन विभाग के अधिकारी सुदीप दास ने बताया कि यहां बेसिक कोर्स शुरू किया गया है. इस कोर्स को पूरा करने के बाद एडवांस टूरिस्ट गाइड कोर्स पढ़ना होगा. इस कोर्स की समय-सीमा 210 घंटे रखी गयी है. छात्र ने सही रूप से प्रशिक्षण लिया है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए उन्हें सरकारी खर्चे पर पर्यटन स्थलों पर लेकर जाया जायेगा. इस कोर्स को पूरा कर लेने के बाद पर्यटन विभाग की ओर से छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola