बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की चौथी सूची, शांतनु ठाकुर की पत्नी को मिला टिकट

Updated at : 31 Mar 2026 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की चौथी सूची, शांतनु ठाकुर की पत्नी को मिला टिकट

भाजपा उम्मीदवार

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. 6 और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी बाकी है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता: भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. मंगलवार सुबह जारी की गई इस सूची में 13 नाम शामिल हैं. इनमें सीताई, मगराहाट और गरबेटा जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं. शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को बागड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. भाजपा ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए संतोष पाठक को भी टिकट दिया है. मंगलवार को 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद, 6 और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी बाकी है.

6 सीटों पर उम्मीदवार तय करना बाकी

भाजपा अभी भी इन 6 सीटों के नामों पर विचार-विमर्श कर रही है. इस सूची में देखा जा सकता है कि निवर्तमान विधायक मिहिर गोस्वामी को नटबारी से उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. हाल ही में पार्टी में शामिल हुए गिरिजा शंकर रॉय को मैदान में उतारा गया है. वहीं, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आए संतोष पाठक को चौरंगी से उम्मीदवार बनाया गया है. सूची में पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर और पत्रकार मानव गुहा के नाम भी शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मैनागुड़ी में बदल गये उम्मीदवार

दूसरी ओर, भाजपा ने मैनागुड़ी में अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पिछली सूची में उस निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान विधायक कौशिक रॉय का नाम उम्मीदवार के रूप में दर्ज था. अब उनका नाम बदलकर लालिम रॉय कर दिया गया है. भाजपा ने दक्षिण बंगाल के अधिकतर सीटों पर उम्मीदवार दे दिया है, जबकि उत्तर बंगाल में अभी भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं हुए हैं. उम्मीद की जा रही है कि एक दो दिनों में भाजपा उन सीटों पर भी उम्मीदवार तय कर लेगी.

Also Read: चुनाव आयोग दो चरणों में जारी की छठी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, हटाये गये इतने नाम

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola