सिंह मासिक राशिफल अप्रैल 2026: अटके काम पूरे होंगे, करियर में नई सफलता के योग

Published by : Neha Kumari Updated At : 31 Mar 2026 2:19 PM

विज्ञापन

सिंह मासिक राशिफल

Singh Masik Rashifal April 2026: अप्रैल का महीना सिंह राशि वालों के लिए नए अवसर और सफलता लेकर आएगा. करियर में प्रगति होगी और अटके हुए काम पूरे होंगे. लव लाइफ में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी. स्वास्थ्य के लिए सतर्क रहें और अहंकार या जल्दबाजी से बचें.

विज्ञापन

Singh Masik Rashifal April 2026: अप्रैल का महीना सिंह राशि वालों के लिए बड़े बदलाव और नई ऊर्जा लेकर आने वाला है. इस दौरान मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव आपके करियर, आत्मविश्वास और रिश्तों पर पड़ेगा. 15 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में प्रवेश आपकी किस्मत को मजबूती देगा.

करियर-बिजनेस: अप्रैल आपके लिए प्रगति का महीना साबित होगा. 14 अप्रैल के बाद जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब भाग्य का साथ मिलने लगेगा और अटके हुए काम बनने लगेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारियों के योग बन रहे हैं. हालांकि, आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं.

लव लाइफ: इस महीने आपके रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी. बुध और मंगल के मीन राशि में आने से आप अधिक संवेदनशील रहेंगे, जिससे छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं. 14 अप्रैल के बाद सूर्य के प्रभाव से रिश्तों में स्पष्टता आएगी और आपसी समझ बेहतर होगी. विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

स्वास्थ्य: यह महीना स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. मंगल और बुध का मीन राशि में होना मानसिक तनाव, नींद की कमी या ऊर्जा में उतार-चढ़ाव ला सकता है. खान-पान का विशेष ध्यान रखें और यदि कोई दवा चल रही है, तो उसे नियमित रूप से लें.

सावधानी: अहंकार और जल्दबाजी से अपने बनते काम न बिगाड़ें.

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा या नारंगी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
मो.: +91 8620920581

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola