सुकांत बोले, बंगाल में हर स्तर पर है थ्रेट कल्चर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 1:09 AM
राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन, अस्पताल से लेकर श्मशान तक थ्रेट कल्चर की राजनीति है.
कोलकाता. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य में हर स्तर पर थ्रेट कल्चर है. राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन, अस्पताल से लेकर श्मशान तक थ्रेट कल्चर की राजनीति है. उन्होंने कहा कि आरजी कर घटना के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के पैर के नीचे से जमीन चली गयी है, इसलिए घटना के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को खत्म करने के लिए अब तृणमूल कांग्रेस थ्रेट कल्चर को अपना रही है और विपक्षी पार्टियों व आंदोलनकारियों को धमका रही है. गौरतलब है कि शनिवार को मालदा जिले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने फुटबाॅल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और इस मौके पर उन्होंने कुछ समय तक मैदान में फुटबॉल मैच भी खेला. टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री मजूमदार ने कहा कि रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि अभी देश के पांच-छह राज्यों में सदस्यता अभियान शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पूरे देश में भाजपा के 10 करोड़ सदस्य बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि रविवार से बंगाल में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










