दुर्गापुर में एचएस की परीक्षा देकर घर लौटी छात्रा ने दे दी जान

घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गयी है. सरिता एमएएमसी टाउनशिप के मॉडर्न हाइ स्कूल की 12वीं की छात्रा थी.
दुर्गापुर. बुधवार को शाम कोकओवन थानांतर्गत देशबंधु नगर इलाके में एचएस की परीक्षा देकर लौटी छात्रा सरिता रजक अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी पायी गयी. सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गयी है. सरिता एमएएमसी टाउनशिप के मॉडर्न हाइ स्कूल की 12वीं की छात्रा थी. जो कोकओवन थानांतर्गत देशबंधु नगर के घुसिकडांगा के निवासी अरुण रजक की पुत्री थी. सरिता का परीक्षा केंद्र स्टेशन बाजार के पास टीएन हाइ स्कूल है. बुधवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा देकर वह घर लौटी थी. उसके कुछ देर बाद छात्रा अपने घर के कमरे में पंखे के सहारे लटकी पायी गयी. सरिता की मां ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं था. वह परीक्षा देकर घर लौटने के बाद खाना खाकर अपने कमरे में चली गयी थी. कुछ देर बाद कई बार खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर आखिरकार उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि सरिता गले में गमछा डालकर पंखे से लटकी है. इस बारे में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चल पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




