मध्यमग्राम : बेड पर बच्ची व किचन से मिला मां का शव

Published at :02 Mar 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
मध्यमग्राम : बेड पर बच्ची व किचन से मिला मां का शव

वाट्सएप पर पति को भी भेजा सुसाइड नोट

विज्ञापन

वाट्सएप पर पति को भी भेजा सुसाइड नोट पुलिस की प्राथमिक जांच में अनुमान, बेटी को जहर देकर मां ने भी कर ली खुदकुशी बारासात. मध्यमग्राम थानांतर्गत दोहारिया शैलेश नगर के दुर्गा मंडप संलग्न इलाके में शुक्रवार रात एक घर में मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. देर रात घर में बेड से बेटी और किचन से मां के शव बरामद किये गये. प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि बच्ची को जहर देकर हत्या कर मां ने भी खुदकुशी कर ली. घर से सुसाइड नोट भी मिला है. बताया जा रहा है कि मौत से पहले महिला ने अपने पति को भी वाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था. लेकिन काम में व्यस्तता के कारण पति उसे देख नहीं पाया था. पति सुमन उर्फ प्रसेनजीत राय उर्फ संदीप को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है. मृतकों के नाम मां प्रियंका उर्फ मधुमिता राय (25) और प्रशंसा राय (5) है. वे लोग किराये के घर में रहते थे. पति सुमन कारखाने में काम करता है. रोजाना की तरह ही शुक्रवार को भी वह काम पर चला गया था. उसने टिफिन के समय घर पर फोन कर बात की. सुमन ने शाम में भी अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया. फिर उसने पड़ोस के किराने के दुकानदार को फोन कर जानकारी ली. फिर उसे पड़ोसी के जरिये पता चला कि घर का दरवाजा बंद है. सुमन को चिंता हुई. वह देर रात तक काम करके घर लौटता था. उस दिन थोड़ी जल्दी ही घर पहुंचा. उसने दरवाजे से आवाज लगायी. कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर उसकी बेटी और पत्नी के शव पड़े मिले. बिस्तर पर बेटी और रसोई घर में जमीन पर पत्नी का शव पड़ा था. दोनों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनके मृत होने की पुष्टि की. बताया जाता है कि सात साल सुमन और मधुमिता की शादी हुई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुमिता का अपने पति के साथ-साथ ससुराल वालों के साथ भी बहुत अच्छे संबंध थे. घटना से सभी हैरान हैं. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है. महिला के शरीर पर केरोसिन तेल जैसी दुर्गंध भी मिली है. सुसाइड नोट में लिखा गया है कि मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. हालांकि, जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह घटना किसी तरह के पारिवारिक विवाद के कारण हुई या इसके पीछे कोई और कारण है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. हालांकि प्राथमिक जांच में संदेह है कि जहर देकर बेटी की हत्या कर मां ने खुदकुशी की है. पुलिस की जांच में पता चला कि मौत से पहले मृतका ने अपने पति को वाट्सएप पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें कहा था कि उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है. लेकिन प्रसेनजीत काम में व्यस्तता के कारण इस संदेश को नहीं देख पाया. मृतका के पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी की हर बात मानता था, ताकि कभी अशांति न हो. फिर उसने ऐसा क्यों किया, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola