ePaper

''''तीन साल पहले ही खत्म हो गया था होटल का फायर लाइसेंस''''

Updated at : 01 May 2025 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
''''तीन साल पहले ही खत्म हो गया था होटल का फायर लाइसेंस''''

बड़ाबाजार स्थित एक होटल में आग की घटना की जांच में कई विसंगतियां पायी गयी हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. बड़ाबाजार स्थित एक होटल में आग की घटना की जांच में कई विसंगतियां पायी गयी हैं. बुधवार को दमकल विभाग के डीजी रणवीर कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने बताया कि इस होटल के फायर लाइसेंस की मियाद तीन साल पहले ही खत्म हो गयी थी. उसके बाद होटल मालिक ने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया. होटल में अग्निशमन की व्यवस्था होने के बावजूद अग्निकांड के समय उपकरणों ने काम नहीं किया. प्राथमिक अनुमान यही है कि अग्निशमन व्यवस्था का अभाव था. होटल में जब आग लगी थी, उस समय फायर अलार्म भी नहीं बजा था. प्राथमिक जांच में दमकल विभाग का कहना है कि आग से नहीं, धुएं से दम घुटने से 13 लोगों की मौत हुई है. होटल की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था. इसी मंजिल से आग व धुआं फैला था. आग की लपटें ऊपर की ओर उठने के कारण तीसरी व चौथी मंजिल से लोग नहीं उतर नहीं पाये. यह भी सवाल उठ रहा है कि सेंट्रल एसी की व्यवस्था नहीं थी, इसके बावजूद ज्यादातर खिड़कियां बंद क्यों थीं. कई खिड़कियों को ईंट व सीमेंट से बंद कर दिया गया था. इसके पीछे क्या कारण है. जरूरी अनुमति ली गयी थी कि नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है . वहां के लोग बता रहे हैं कि होटल के एक हिस्से में एक और सीढ़ी थी. जब आग लगी थी, उस समय वह शटर से बंद रखा गया था. हालांकि बाद में उसे खोला गया था. जानकारी के मुताबिक शादी विवाह के लिए होटल को किराये पर दिया जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola