Photo : हाथ में SLR कैमरा, आंख पर काला चश्मा, तस्वीर में देखिए पीएम नरेंद्र मोदी की हुगली सैर

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की हुगली सैर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Modi Hooghly Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान हुगली नदी में समय बिताया. उन्होंने प्रिंसेप घाट और आउट्राम घाट का सैर किया. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में मोदी नाव में बैठे हुए, हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं. उनकी आंखों पर धूप का चश्मा लगा है.

विज्ञापन

Modi Hooghly Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता में हैं. आज उन्होंने हुगली नदी में समय बिताया. उन्होंने प्रिंसेप घाट और आउट्राम घाट का दौरा किया.

विज्ञापन

Modi Hooghly Tour: प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में मोदी एक नाव पर बैठे हुए हैं और उनके हाथ में कैमरा है. उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है. उनकी आंखों और चेहरे पर एक रहस्यमय भाव है. पृष्ठभूमि में विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज दिखाई दे रहे हैं.

Modi Hooghly Tour: उन्होंने नाव की सवारी के दौरान कैमरे से तस्वीरें भी खींचीं. उन्होंने कोलकाता की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया.

Modi Hooghly Tour: उन्होंने नाविकों से भी बात की. मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नाविकों की मेहनत अतुलनीय है. प्रधानमंत्री ने लिखा-मुझे मछुआरों से मिलने का अवसर मिला. उनकी मेहनत अतुलनीय है.

Modi Hooghly Tour: उन्होंने घाट पर आम लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. तस्वीरें पोस्ट करते हुए मोदी ने कैप्शन में लिखा- गंगा हर बंगाली के दिल में एक विशेष स्थान रखती है. यह कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है. आज सुबह कोलकाता में मुझे मां गंगा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर मिला। मैंने हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताया.

Modi Hooghly Tour: उन्होंने कैप्शन में पश्चिम बंगाल के विकास पर भी प्रकाश डाला. प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- हम बंगाल के प्रति, बंगाल की जनता के प्रति प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola