कोलकाता में 207 कमल फूल से हुआ शुभेंदु अधिकारी का महा-स्वागत, सीएम बोले- मोदी मंत्र पर चलेगी बंगाल सरकार

Published by :Mithilesh Jha
Published at :11 May 2026 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Suvendu Adhikari Salt Lake BJP Office Visit West Bengal News Today Samik Bhattacharya Locket Chatterjee

भाजपा के सॉल्टलेक कार्यालय में शमिक भट्टाचार्य और अन्य नेताओं के साथ शुभेंदु अधिकारी.

Suvendu Adhikari Salt Lake BJP Office Visit: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सॉल्टलेक भाजपा कार्यालय में पहली संगठनात्मक बैठक की. उन्होंने पीएम मोदी के विजन को सरकार का आधार बताया. कार्यकर्ताओं ने 207 कमलों के साथ उनका स्वागत किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

Suvendu Adhikari Salt Lake BJP Office Visit: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पद संभालने के बाद अपनी सरकार की दिशा और दशा स्पष्ट कर दी है. सोमवार को कोलकाता के सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक में उन्होंने दोटूक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दृष्टिकोण ही बंगाल की नयी सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत होगा.

207 कमल फूल से हुआ ऐतिहासिक स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सॉल्टलेक कार्यालय का नजारा आज किसी उत्सव जैसा था. उनका स्वागत 207 कमल के फूलों के साथ किया गया. यह संख्या विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जीती गयी उन सीटों का प्रतीक है, जिसने बंगाल में सत्ता का तख्तापलट कर दिया. ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच मुख्यमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की.

सरकार और संगठन के बीच दिखेगा ‘परफेक्ट तालमेल’

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सरकार के काम करने के तरीके पर रोशनी डाली. उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभायेंगे, लेकिन जनता के कल्याण के लिए दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा. भट्टाचार्य ने भरोसा दिलाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से जो भी वादे किये हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में आज से आयुष्मान योजना लागू, जानें शुभेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में किन 6 एजेंडों पर लगी मुहर

न्यू टाउन से सॉल्टलेक तक समर्थकों का हुजूम

मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा. न्यू टाउन स्थित अपने आवास से निकलते समय उन्होंने मीडिया से कहा- हमारे पास बहुत-सी और बड़ी जिम्मेदारियां हैं. हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है. दफ्तर जाने से पहले मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के घर पहुंचे और वहां से दोनों नेता एक ही काफिले में सॉल्टलेक पहुंचे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari Salt Lake BJP Office Visit: भाजपा कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस पहले संगठनात्मक दौरे ने कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भर दी है. ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की है कि बंगाल में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतोषीकरण’ की राजनीति होगी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, लॉकेट चटर्जी, सौमित्र खान और बिधाननगर के विधायक शरद्वत मुखर्जी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी 31 सीटों पर ‘वोटर लिस्ट’ को सुप्रीम कोर्ट में देंगी चुनौती, क्या बदल जायेंगे बंगाल के चुनाव परिणाम?

बंगाल में ‘सौजन्य’ बनेगा सीएम आवास, 180 करोड़ के बंगले में रहेंगे शुभेंदु अधिकारी

सत्ता के शिखर पर तो पहुंच गये शुभेंदु अधिकारी, क्या बन पायेंगे ज्योति बसु और ममता बनर्जी जैसे जननायक?

कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola