मध्यमग्राम में छात्रा से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

घटना का वीडियो बनाकर किया वायरल
घटना का वीडियो बनाकर किया वायरल
बारासात.मध्यमग्राम नगरपालिका के पांच नंबर वार्ड अंतर्गत सरदापल्ली के माठपाड़ा इलाके में 15 वर्षीय एक माध्यमिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि कुछ दिनों पहले इलाके के दो युवक माध्यमिक की एक छात्रा को किराये के मकान में ले गये, जहां उससे दुष्कर्म किया. एक युवक ने घटना का वीडियो भी बना लिया. इस घटना का खुलासा होने पर छात्रा को आरोपियों ने धमकी दी. घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी. शुक्रवार की रात घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया. स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया. खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. तब तक एक आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया. पीड़िता के परिवारवालों ने मध्यमग्राम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे की तलाश जारी है. स्थानीय इलाके के लोगों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










