टीवी पर क्रिकेट मैच देखने से रोका तो किशोर ने दे दी जान

Updated at : 06 Mar 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
टीवी पर क्रिकेट मैच देखने से रोका तो किशोर ने दे दी जान

मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच भारत व आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह था. 17 साल का किशोर घर में टीवी पर मैच देख रहा था.

विज्ञापन

कोलकाता. मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच भारत व आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह था. 17 साल का किशोर घर में टीवी पर मैच देख रहा था. शाम को घर के लोग उससे रिमोट लेकर बांग्ला सीरियल देखने लगे. इससे नाराज होकर किशोर ने अपने कमरे में जाकर फंदे से झूल कर जान दे दी. घटना मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र के जियातकुंडू गांव की है. मृतक किशोर का नाम बिट्टू कर्मकार बताया गया है.

परिवार के लोगों ने बताया कि शाम को सभी टीवी पर मैच देख रहे थे. लेकिन घर की महिलाओं ने टीवी सीरियल देखने के लिए उससे रिमोट ले लिया. बिट्टू बार-बार मैच देखने के लिए अनुरोध कर रहा था. इसे लेकर विवाद भी हुआ. गुस्से में वह अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.

घटना के बाद से परिवार के लोग टूट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola