रमजान के मौके पर विशेष राशन पैकेज की घोषणा

Updated at : 02 Mar 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
रमजान के मौके पर विशेष राशन पैकेज की घोषणा

हर साल की तरह इस साल भी राज्य सरकार ने रमजान के महीने में राशन वितरित करने के लिए विशेष पहल की है. रमजान के दौरान विशेष राशन पैकेज की घोषणा की गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

हर साल की तरह इस साल भी राज्य सरकार ने रमजान के महीने में राशन वितरित करने के लिए विशेष पहल की है. रमजान के दौरान विशेष राशन पैकेज की घोषणा की गयी है. इसमें आटा, चीनी और चना शामिल हैं. घोषणा के अनुसार, ये सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थ रविवार से राशन दुकानों पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे.

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, ये खाद्य सामग्री राशन की दुकानों में बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर उपलब्ध होगी.

राज्य सरकार ने एक अधिसूचना में कहा है कि चीनी 32 रुपये (एक किलो) में उपलब्ध होगी, चना 62 रुपये और आटा 31 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिलेगा. अंत्योदय अन्न योजना (एएवाइ) और विशेष प्राथमिकता आवास (एसपीएचएच) कार्ड रखने वाले परिवारों को यह लाभ मिलेगा. यह विशेष पैकेज दो से 30 मार्च तक (पूरे रमजान माह के दौरान) राशन दुकानों पर उपलब्ध रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola