अहिरीटोला कांड : हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार तालाब से हुआ बरामद

Updated at : 05 Mar 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
अहिरीटोला कांड : हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार तालाब से हुआ बरामद

गंगा नदी में शव ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार मां-बेटी आरती घोष (55) व फाल्गुनी घोष (34) को लेकर मंगलवार को पुलिस मध्यमग्राम के बिरेशपल्ली पहुंची.

विज्ञापन

गत 25 फरवरी को शव को ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान पकड़ी गयी थीं मां-बेटी

प्रतिनिधि, बारासात.

मध्यमग्नाम के बिरेशपल्ली में बुआ सास सुमिता दास (50) की हत्या कर कोलकाता के अहिरीटोला में गंगा नदी में शव ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार मां-बेटी आरती घोष (55) व फाल्गुनी घोष (34) को लेकर मंगलवार को पुलिस मध्यमग्राम के बिरेशपल्ली पहुंची. दोनों से पूछताछ के बाद मंगलवार को वहां एक तालाब से धारदार हथियार बरामद किया गया, जिससे सुमिता की हत्या के बाद उसके शव को टुकड़ों टुकड़ों में काटा गया था.

गौरतलब है कि गत 25 फरवरी को अहिरीटोला में गंगा नदी में दो महिलाएं ट्रॉली बैग लेकर फेंकने पहुंची थी, तभी संदेहवश लोगों ने दोनों महिलाओं को ट्रॉली बैग दिखाने को कहा था, तो पहले दोनों ने उस बैग में उनके पालतू कुत्ते का शव होने की बात कही थी लेकिन बाद में ट्रॉली बैग खोलने पर टुकड़े-टुकड़े में कटा शव मिला. इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ. फिर पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया. कोलकाता पुलिस ने बाद में मामले को मध्यमग्राम थाने के हवाले कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, मध्यमग्राम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार फाल्गुनी और उसकी मां आरती को लेकर मंगलवार को घटना का भी पुनर्निर्माण किया. घटनास्थल इलाके में जाकर उक्त तालाब में गोताखोरों की मदद से तलाशी चला कर शव को काटने के लिए इस्तेमाल धारदार हथियार को बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola