ePaper

हेल्दी लीवर के लिए सही डाइट जरूरी : डॉ कुषाण सेनगुप्ता

Updated at : 28 Apr 2025 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
हेल्दी लीवर के लिए सही डाइट जरूरी : डॉ कुषाण सेनगुप्ता

शराब लीवर में सूजन और कठोरता पैदा करके उसे नुकसान पहुंचाती है.

विज्ञापन

कोलकाता. लीवर हमारे शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग है. ऐसे में लीवर से जुड़ीं बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना और लीवर को स्वस्थ रखने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लीवर दिवस मनाया जाता है. इस संबंध में ढाकुरिया स्थित मणिपाल अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ कुषाण सेनगुप्ता ने बताया कि विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि भू-मध्यसागरीय जीवनशैली का आहार लीवर के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से फैटी लीवर के लिए मददगार है. भू-मध्यसागरीय शैली के आहार में सब्जियां, फल, साबूत अनाज, बींस खाने पर जोर दिया जाता है, जबकि प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, मीठे पेय, अतिरिक्त चीनी, संतृप्त वसा और परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट को सीमित किया जाता है. इसमें कम वसा वाले या वसा रहित डेयरी, मछली, मुर्गी, मेवे और जैतून के तेल जैसे कुछ तेल भी शामिल हैं. यह पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों की मदद से हृदय जनित बीमारियों की रोकथाम, वजन प्रबंधन और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. लीवर के लिए इस तरह की सब्जियां और फल स्वास्थ्यकर : पालक, अरुगुला और क्रूसिफेरस यानी फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली, और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियां जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर के डिटॉक्सीफिकेशन फंक्शन में मदद करती हैं. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो लीवर के समुचित कामकाज के लिए मददगार होते हैं. लहसुन में सेलेनियम होता है, जो हमारे लीवर की रक्षा करता है. सेब और एवोकाडो जैसे फल और ब्लूबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी लीवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा लीवर के लिए कुछ मछलियां भी अच्छी होती हैं. इनमें सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं और यह शरीर को लीवर में जमा वसा को खत्म करने में मदद करता है. ब्लैक कॉफी लीवर के लिए फायदेमंद : ब्लैक कॉफी को भी लीवर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यह सिरोसिस (लीवर का सख्त होना) और लीवर कैंसर के जोखिम को कम करती है. ग्रीन टी भी लीवर के लिए फायदेमंद होती है. स्ट्रॉबेरी बेसिल मॉकटेल और कूलिंग कुकुम्बर स्प्रिटजर जैसे कुछ मॉकटेल लीवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं और इन्हें आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. शराब लीवर में सूजन और कठोरता पैदा करके उसे नुकसान पहुंचाती है. इसलिए कम मात्रा में या शराब पीने से भी बचना चाहिए. वहीं, लीवर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जैसे तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, जॉगिंग आदि मददगार होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola