भाटपाड़ा नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

भाटपाड़ा नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों ने गुरुवार को बकाया पेंशन देने की मांग को लेकर नगरपालिका की चेयरपर्सन के दफ्तर के सामने विरोध-प्रदर्शन किया.
प्रतिनिधि, बैरकपुर.
भाटपाड़ा नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों ने गुरुवार को बकाया पेंशन देने की मांग को लेकर नगरपालिका की चेयरपर्सन के दफ्तर के सामने विरोध-प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि कर्मचारियों का तीन-तीन महीने की पेंशन अटकी हुई है.
इससे उन्हें परेशानी हो रही है. आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है. प्रदर्शनकारियों में शामिल दीनबंधु पाल नामक एक कर्मचारी बीमार पड़ गया. उसे स्थानीय भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनका बकाया पेंशन समय से नहीं मिलेगा, तो अब वे लोग जल्द ही बड़ा आंदोलन करेंगे. इधर, चेयरपर्सन रेबा राहा ने कहा कि इस मसले पर वह जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रही हैं. उनके आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




