जांच में मिले ऑडियो क्लिप में 73 बार ‘अभिषेक बनर्जी’ का लिया गया नाम

Updated at : 06 Mar 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
जांच में मिले ऑडियो क्लिप में 73 बार ‘अभिषेक बनर्जी’ का लिया गया नाम

राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में हुई नियुक्तियों के घोटाले में ‘कालीघाटेर काकू’ के नाम से चर्चित आरोपी सुजय कृष्ण भद्र, कुंतल घोष व शांतनु बंद्योपाध्याय की आवाज के नमूने हासिल करने के बाद मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) अदालत में तीसरा पूरक आरोपपत्र पेश चुकी है.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में हुई नियुक्तियों के घोटाले में ‘कालीघाटेर काकू’ के नाम से चर्चित आरोपी सुजय कृष्ण भद्र, कुंतल घोष व शांतनु बंद्योपाध्याय की आवाज के नमूने हासिल करने के बाद मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) अदालत में तीसरा पूरक आरोपपत्र पेश चुकी है.

सूत्रों के अनुसार, पूरक आरोपपत्र में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, तृणमूल विधायक व प्राथमिक शिक्षा पर्षद के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के साथ अभिषेक बनर्जी नामक एक व्यक्ति का नाम है. आरोप पत्र में एक ऑडियो क्लिप का जिक्र है, जिसमें सुनियोजित तरीके से अवैध नियुक्ति करने को लेकर चर्चा किये जाने की उल्लेख है. करीब 72.59 मिनटों के ऑडियो क्लिप में ‘अभिषेक बनर्जी’ शख्स का नाम 73 बार लिया गया है.

हालांकि, आरोप पत्र में इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि अभिषेक बनर्जी नाम का शख्स कौन है या उसकी पहचान क्या है? सीबीआइ को आशंका है कि ऑडियो में मौजूद लोगों की आवाज भद्र, कुंतल व शांतनु की हैं. यही वजह है कि जांच के लिए तीनों की आवाज के नमूने भी हासिल किये गये हैं. 28 पन्नों की आरोप पत्र में केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में इस घोटाले के आरोपी कुंतल घोष, शांतनु बंद्योपाध्याय और दो अन्य लोग अरविंद राय बर्मन व सुरजीत भद्र के बेहला स्थित घर गये थे. वहां हुई बातचीत को कथित तौर पर कुंतल के कर्मचारी अरविंद ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थी, जिसे बाद में लैपटॉप में सेव कर लिया गया. जांच के दौरान यह ऑडियो क्लिप सीबीआइ के हाथ लगी. जिसकी सत्यता की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola