तृणमूल विधायक मनोरंजन व्यापारी ने उठायी बंगाल के लिए अलग झंडे की मांग

उन्होंने तर्क दिया कि कई राज्यों का अपना अलग संगीत व झंडा है, इसलिए बंगाल का भी अपना अलग झंडा भी होना चाहिए
कोलकाता. राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के विधायक मनोरंजन व्यापारी ने अब राष्ट्रीय झंडे की तर्ज पर बंगाल के लिए अपना अलग झंडे की मांग उठायी है. अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हुगली जिले के बालागढ़ से विधायक व्यापारी ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को सदन में यह प्रस्ताव रखा. उन्होंने तर्क दिया कि कई राज्यों का अपना अलग संगीत व झंडा है, इसलिए बंगाल का भी अपना अलग झंडा भी होना चाहिए. बता दें कि इससे पहले राज्य संगीत के लिए ममता सरकार ने पिछले ही साल विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराया था, जिसपर विवाद हुआ था. तृणमूल विधायक ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय झंडा तो पूरे देश के लिए है. जबकि कुछ राज्यों का खुद का झंडा है, तो बंगाल का क्यों नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि अगर बंगाल का अपना झंडा नहीं हो सकता, तो दूसरे राज्यों के झंडाें को भी बैन किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बंगाल की अपनी संस्कृति है और गौरवशाली इतिहास रहा है, इसलिए अलग झंडा भी होना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि किस राज्य का अपना अलग झंडा है, उन्होंने कहा कि हमें अभी यह याद नहीं आ रहा है. पर उन्होंने दावे के साथ कहा कि कई राज्यों के अपने अलग झंडे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










