बच्चे के साथ आत्महत्या करने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया

पारिवारिक कलह से परेशान एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया,
हरिपाल स्टेशन पर मोबाइल पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हुगली. पारिवारिक कलह से परेशान एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गयी. यह घटना हरिपाल स्टेशन क्षेत्र की है. डीएसपी (हेडक्वार्टर) अग्निश्वर चौधरी ने बताया कि महिला अपनी ससुराल धनियाखाली से निकलकर हरिपाल स्टेशन पहुंची थी, जहां वह आत्महत्या का प्रयास करने जा रही थी. इस दौरान हरिपाल थाने की मोबाइल पुलिस टीम की नजर उस पर पड़ी. पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और महिला पुलिस की मदद से उसे रोक लिया.
बाद में दोनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कर्मियों की सतर्कता और मानवता ने एक मां और उसके मासूम बच्चे की जान बचा ली. हरिपाल थाने की टीम ने अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार से यह साबित किया कि मानव जीवन की रक्षा ही पुलिस का सर्वोच्च दायित्व है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




