संगठन से जुड़े लोगों को सरकारी कमेटी में मिले जगह : ब्रात्य

उन्होंने कहा कि यह संगठन सरकार के साथ है. वह खुद इसके अध्यक्ष हैं. वह सीधे तौर पर राजनीतिक व्यक्ति हैं.
कोलकाता. तृणमूल समर्थित अध्यापकों का संगठन वेबकूपा के कार्यक्रम में रविवार शामिल हुए शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने विरोधियों द्वारा सवाल उठाने पर अपनी बात रखते हुए कहा कि इसमें काफी हद तक सच्चाई है कि संगठन से जो जुड़े हैं, उन्हें सरकारी कमेटी में जगह मिलती है. उन्होंने कहा कि यह संगठन सरकार के साथ है. वह खुद इसके अध्यक्ष हैं. वह सीधे तौर पर राजनीतिक व्यक्ति हैं. यहां सरकारी कॉलेज व विश्वविद्यालयों की कमेटी यदि बनती है तो वह चाहेंगे कि संगठन के लोगों को जगह मिले. तृणमूल से जुड़े होने के कारण उन्हें जगह नहीं दी जानी चाहिए, ऐसा नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि वह तो शिक्षकों को ही रख रहे हैं. संगठन को नये सिरे से मजबूत करने को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी जिलों में उनकी कमेटी बन गयी है.
राज्य सरकार के सभी विश्वविद्यालयों में यूनिट हेड भी तैयार हो गया है. वेबकूपा हमेशा सक्रिय रहेगा. तृणमूल के पक्ष में बेहतर माहौल संगठन बना रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




