महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश के आरोप में एक गिरफ्तार

Updated at : 04 Feb 2025 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश के आरोप में एक गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के जयनगर थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के जयनगर थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शब्बीर शेख उर्फ शबीर बताया गया है. गत रविवार को जयनगर के जांगलिया गांव में घटना हुई थी. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि गिरफ्तार व्यक्ति का महिला से पहले से संपर्क था. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला को फुसलाकर जयनगर लाया गया था या फिर उसका अपहरण किया गया था. उक्त घटना में कोई और भी शामिल था या नहीं, यह भी जांच का हिस्सा है. गौरतलब है कि गत रविवार को जांगलिया गांव में स्थित एक मैदान में पीड़िता को संदिग्ध हालत में देखकर कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को पहले पद्मेरहाट ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बारुईपुर सब डिवीजन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. पीड़िता मगराहाट इलाके की निवासी बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola