हावड़ा : डीएम की पहल पर बीमार बीएलओ निजी अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
हावड़ा : डीएम की पहल पर बीमार बीएलओ निजी अस्पताल में भर्ती

एसआइआर के दौरान डोमजूर विधानसभा क्षेत्र के सलप एक नंबर पंचायत के बीएलओ अनिर्बान बनर्जी अचानक बीमार हो गये

विज्ञापन

हावड़ा. एसआइआर के दौरान डोमजूर विधानसभा क्षेत्र के सलप एक नंबर पंचायत के बीएलओ अनिर्बान बनर्जी अचानक बीमार हो गये, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के कांकुरगाछी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार को उनकी पत्नी मौमिता बनर्जी ने डीएम पी दीपप्रिया से मिलकर पति के इलाज का खर्च उठाने की मदद की गुहार लगायी. पत्नी की अपील पर डीएम ने मंजूरी दे दी और आदेश के अनुसार बीएलओ को हावड़ा के आंदुल रोड स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, अनिर्बान बनर्जी को पिछले वर्ष पैर की अंगुली में संक्रमण हुआ था, जिसके कारण वह लंबे समय से बीमार थे और चलने-फिरने में परेशानी थी. इसी वजह से उन्होंने एसआइआर के लिए बीएलओ नियुक्त न करने का अनुरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बीएलओ बनाया गया. पिछले मंगलवार को उनके पैर में संक्रमण फिर से बढ़ गया.

हावड़ा जिला प्राइमरी शिक्षा संसद के चेयरमैन कृष्णा घोष ने बताया कि अनिर्बान की पत्नी ने इलाज के लिए मदद मांगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola