बंगाल चुनाव में भाजपा की तैयारी पर क्या बोले कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन? कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन.
Nitin Nabin News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव देश के किसी राज्य में हो, पार्टी कार्यकर्ता सदैव तैयार रहते हैं. पार्टी में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर नितिन नवीन ने क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.
Table of Contents
Nitin Nabin on Bengal Election 2026: बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर अपनी राय साफ कर दिया है. नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि उनको मिला नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद है. उन्होंने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.
नितिन नवीन बोले- सदैव तैयार रहते हैं भाजपा कार्यकर्ता
पटना से नयी दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से जब पश्चिम बंगाल चुनावों की रणनीति पर सवाल किये गये, तो उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हो, असम या उत्तर प्रदेश, पार्टी कार्यकर्ता सदैव तैयार रहते हैं. उन्होंने इसे भाजपा की खूबसूरती बताया. कहा कि अन्य दल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता चौबीस घंटे काम करते हैं.
पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया – नितिन नवीन
बिहार विधानसभा के सदस्य नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया है. यही भरोसा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरता है, तो किसी भी तरह की चुनौती प्रभावहीन हो जाती है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Nitin Nabin: सभी वर्गों की पार्टी के रूप में स्थापित हुई भाजपा
बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की. कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास देश के हर कस्बे और गांव तक पहुंचा है. भाजपा ने भी अपना विस्तार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा अब सभी वर्गों की पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है.
धैर्यपूर्वक काम करें भाजपा कार्यकर्ता – नितिन नवीन
भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को देश के हर कोने तक पहुंचाया है. अंत्योदय की परिकल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी विभूतियों ने की थी, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढ़ाया. अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश के हर गांव और शहर तक पहुंचा दिया है. भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि उन्हें संगठन के लिए धैर्यपूर्वक काम करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें
नितिन नबीन को एक और बड़ी जिम्मेदारी! डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार के नेताओं ने दी बधाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




