आज बंगाल दौरे पर आयेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 18 Feb 2026 2:04 AM

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को राज्य के मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संक्षिप्त यात्रा करेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को राज्य के मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संक्षिप्त यात्रा करेंगे. उनके कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि शामिल नहीं है. भाजपा के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, यह दौरा पूरी तरह धार्मिक प्रकृति का है और हाल के महीनों में राज्य की यह शाह की सबसे संक्षिप्त यात्रा होगी. वह नदिया जिले में स्थित मंदिर परिसर में लगभग दो घंटे बितायेंगे.

गौरतलब है कि मायापुर, अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) का वैश्विक मुख्यालय है. संभावित कार्यक्रम के अनुसार, श्री शाह के दोपहर में कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने और हेलीकॉप्टर से मायापुर जाने की उम्मीद है. वह आध्यात्मिक नेता श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर की 152वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करेंगे. आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही प्रकार का होगा और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस दौरे के दौरान किसी भी राजनीतिक बैठक या रैली की योजना नहीं है. हालांकि, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के भी मंदिर में उनके साथ रहने की उम्मीद है. मंदिर परिसर के अंदर, मंत्री इस्कॉन के संस्थापक एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने से पहले भगवान नरसिंह, चैतन्य महाप्रभु और राधा-माधव के मंदिरों में पूजा अर्चना सहित अनुष्ठानों में भाग लेंगे.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola