कोलकाता समेत देशभर में 12 जगहों पर इडी ने की छापेमारी

Updated at : 06 Mar 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता समेत देशभर में 12 जगहों पर इडी ने की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआइ) के राजनीतिक संगठन ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआइ) के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत गुरुवार को कोलकाता समेत देशभर के करीब 12 स्थानों पर छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. संघीय जांच एजेंसी द्वारा एसडीपीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को गिरफ्तार किये जाने के बाद यह छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

कोलकाता.

सूत्रों के अनुसार, यहां दक्षिण कोलकाता में यह छापेमारी की गयी, जबकि नयी दिल्ली में एसडीपीआइ मुख्यालय सहित दो स्थानों पर छापेमारी हुई. केरल में एसडीपीआइ मुख्यालय, तिरुवनंतपुरम एवं मलप्पुरम, आंध्र प्रदेश में नांदयाल, झारखंड में पाकुड़, महाराष्ट्र में ठाणे, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ और जयपुर में भी अभियान चलाया गया.

इडी ने दावा किया था कि दोनों संगठनों के बीच एक संगठित संबंध है. आरोप है कि पीएफआइ राजनीतिक दल (एसडीपीआइ) के माध्यम से अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. पीएफआइ के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे एक गैरकानूनी संगठन बताते हुए केंद्र सरकार ने सितंबर, 2022 में उसे प्रतिबंधित कर दिया था. एसडीपीआइ की स्थापना वर्। 2009 में हुई थी और इसका मुख्यालय दिल्ली में है. इस पर पीएफआइ का राजनीतिक मोर्चा होने का आरोप है. यह भारत निर्वाचन आयोग में एक राजनीतिक दल के रूप में भी पंजीकृत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola