आइटी संस्थान की एक महिला कर्मी से छेड़खानी
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 18 Jul 2025 1:13 AM
आईटी संस्थान में काम करने वाली एक महिला से छेड़खानी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.
कोलकाता. विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने सॉल्टलेक के एफडी ब्लॉक इलाके में एक आईटी संस्थान में काम करने वाली एक महिला से छेड़खानी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम राजा मंडल है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी फूल व्यवसायी है. वह लेकटाउन का रहनेवाला है. गुरुवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला जब कम कर आपने अपने ऑफिस से घर लौट रही थी, तो इसी दौरान रास्ते में एफडी ब्लॉक में एक सुनसान इलाके में बाइक से पीछे से आते हुए आरोपी ने महिला से छेड़खानी की. उसके शोर मचाने पर आरोपी बाइक समेत फरार हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










