23 तक हावड़ा-दिल्ली रूट पर कई ट्रेनें रद्द

Published at :20 Feb 2025 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
23 तक हावड़ा-दिल्ली रूट पर कई ट्रेनें रद्द

दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद ट्रेनों के रद्द और देर होने का सिलसिला तेज हुआ है.

विज्ञापन

कोलकाता. दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद ट्रेनों के रद्द और देर होने का सिलसिला तेज हुआ है. दूसरी तरफ शिवरात्रि को प्रयागराज में महाकुंभ का अंतिम पुण्य स्नान होने के कारण भी प्रयागराज रूट पर यातायात में कई गुना इजाफा हुआ है. प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि रूटीन ट्रेनों के साथ-साथ महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं. रेलवे, भारी ट्रैफिक दबाव को देखते हुए दूसरे रूट की ट्रेनों का संचालन अचानक रद्द कर रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब इसका असर हावड़ा-दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है. बुधवार को जहां कई ट्रेनें रद्द रहीं, वहीं आगे भी कई ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी पूर्व रेलवे द्वारा दी गयी है.

23 फरवरी तक अलग-अलग दिनों की रद्द की गयी ट्रेनें

12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस (20, 21 फरवरी )

12312 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस (20,21 फरवरी)

22307 हावड़ा-बीकानेर सुपर-फास्ट एक्सप्रेस (21 फरवरी)

12308 जोधपुर-हावड़ा सुपर-फास्ट एक्सप्रेस (20, 21 फरवरी)

12307 हावड़ा-जोधपुर सुपर-फास्ट एक्सप्रेस ( 22, 23 फरवरी)

20976 आगरा छावनी-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (20 फरवरी )

12177 हावड़ा-मथुरा जंक्शन चंबल एक्सप्रेस (21 फरवरी )

22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस (21 फरवरी )

22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस (20, 22 फरवरी)

22465 मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20 फरवरी)

19435 अहमदाबाद जं.-आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस (20 फरवरी )

19436 आसनसोल जं.-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस (22 फरवरी )

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola