देगंगा व स्वरूपनगर में कई कच्चे मकान ढहे एक शख्स जख्मी

बारिश के चलते बशीरहाट और बारासात में कई जगहों पर कच्चे मकानों का हिस्सा गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया.
बशीरहाट. बारिश के चलते बशीरहाट और बारासात में कई जगहों पर कच्चे मकानों का हिस्सा गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. उसका नाम मिजानुर रहमान है. जानकारी के मुताबिक, बशीरहाट सब डिवीजन के स्वरूपनगर के तरुनीपुर इलाके में मिट्टी का एक घर रविवार रात गिर गया. इसमें कोई हताहत नहीं है. हालांकि, मकान के लोग दूसरे जगहों पर शरण लिये हैं. वहीं बारासात के देगंगा के चकधुलाट इलाके में रविवार रात एक घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया. उसका नाम मिजानुर रहमान है. उसे हाड़ोवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, देगंगा बलॉक के दो नंबर ग्राम पंचायत के भासलिया ग्राम में सोमवार को एक मकान गिर गया. इसमें कोई हताहत नहीं है. बताया जा रहा है कि उक्त घर के लोग फिलहाल विदेश में रहते हैं. मकान वर्षों पुरानी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










