भागीरथी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी, किसानों की बढ़ी चिंता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नदिया जिले में धीरे-धीरे नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. भागीरथी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नदी के किनारे के कई इलाके जलमग्न हो गये हैं. राणाघाट नंबर एक ब्लॉक, नापाड़ा मशुंडा ग्राम पंचायत व गोसाईचर साहेबडांगा क्षेत्र में बाढ़ के कारण कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गयीं.
विज्ञापन
कल्याणी.
नदिया जिले में धीरे-धीरे नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. भागीरथी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नदी के किनारे के कई इलाके जलमग्न हो गये हैं. राणाघाट नंबर एक ब्लॉक, नापाड़ा मशुंडा ग्राम पंचायत व गोसाईचर साहेबडांगा क्षेत्र में बाढ़ के कारण कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गयीं. कई किसानों ने कृषि ऋण लेकर खेती की है. अब बाढ़ के पानी में उनकी फसल डूबी हुई है. किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वे अपना कृषि ऋण कैसे चुकायेंगे और दोबारा खेती कैसे शुरू करेंगे. बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों ने सरकारी सहायता की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










