ePaper

Mamata Banerjee : मुहर्रम की सुबह ममता बनर्जी ने दिया खास संदेश, जानें क्या लिखा ?

Updated at : 17 Jul 2024 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee suddenly fell sitting helicopter seat in Durgapur

Mamata Banerjee : लालबाजार सूत्रों के मुताबिक महानगर के विभिन्न स्थानों पर कुल 262 छोटा-बड़ा ताजिया निकाला जायेगा. इसमें 240 छोटा व 12 बड़ा ताजिया शामिल हैं. सभी बड़ी ताजिया के दौरान डिप्टी कमिश्नर रैंक के पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि छोटी ताजिया में असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को लोगों से शांति और समृद्धि के मार्ग पर चलने का आग्रह करते हुए कहा कि मुहर्रम हमें अन्याय से समझौता नहीं करने की सीख देता है.ममता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, पवित्र मुहर्रम अन्याय से समझौता नहीं करने की सीख देता है. आइये, हम सब शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ें.

मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुहर्रम को लेकर पूरे महानगर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की तरफ से पूरे महानगर में चार हजार से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक महानगर के विभिन्न स्थानों पर कुल 262 छोटा-बड़ा ताजिया निकाला जायेगा. इसमें 240 छोटा व 12 बड़ा ताजिया शामिल हैं. सभी बड़ी ताजिया के दौरान डिप्टी कमिश्नर रैंक के पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि छोटी ताजिया में असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात कहा, बंगाल में तृणमूल अकेले काफी, कांग्रेस माकपा के साथ नहीं जा सकती

चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर रहेंगे तैनात

कोलकाता पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी भी जगह पर कोई अशांति की घटना न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है. पुलिस की तरफ से डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी के साथ असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी व विभिन्न थानों के ओसी से लेकर एओसी, सभी को अपने इलाकों में सुबह से ही ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा गया है. किसी भी व्यक्ति पर संदेह होने पर तुरंत उसे पकड़ कर पूछताछ करने को कहा गया है.कहीं भी अशांति की घटना होने पर तुरंत लालबाजार को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया है. पुलिस की तरफ से पूरी तरह से शांति व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए लोगों से आवेदन किया गया है.

Mamata Banerjee : अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए आज मुंबई रवाना होंगी ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola