Mamata Banerjee : अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए आज मुंबई रवाना होंगी ममता बनर्जी

Mamata Banerjee : अनंत अंबानी के विवाह समारोह में शामिल होने के अलावा, ममता बनर्जी के कई राजनीतिक कार्यक्रम भी हैं. शिवसेना के उद्धव गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ ममता बनर्जी के हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं. सुनने में आ रहा है कि ममता बनर्जी मुंबई में उद्धव से मुलाकात कर सकती हैं.
Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज मुंबई जा रही हैं. ममता बनर्जी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी समारोह में शामिल होंगी. वह गुरुवार दोपहर विशेष विमान से मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी. नबन्ना के सूत्रों के मुताबिक, अनंत अंबानी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने विशेष रूप से आमंत्रित किया है. ममता बनर्जी शिष्टाचार के नाते इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए वह शादी समारोह का हिस्सा बनने जा रही है. वह शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होंगी. ममता बनर्जी के अलावा इस कार्यक्रम में देश के कई अन्य राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
ममता बनर्जी के मुंबई में है कई राजनीतिक कार्यक्रम भी
अनंत अंबानी के विवाह समारोह में शामिल होने के अलावा, ममता बनर्जी के कई राजनीतिक कार्यक्रम भी हैं. शिवसेना के उद्धव गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ ममता बनर्जी के हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं. सुनने में आ रहा है कि ममता बनर्जी मुंबई में उद्धव से मुलाकात कर सकती हैं. वह बैठक गुरुवार को हो सकती है. शुक्रवार को उनकी एनसीपी के पवार खेमे के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, ममता 13 जुलाई की दोपहर कोलकाता लौटेंगी.
अभिषेक बनर्जी ने उद्धव ठाकरे से की थी मुलाकात
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद अभिषेक बनर्जी ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी. हालांकि, मतदान के बाद तृणमूल नेता ने इंडिया अलायंस के सहयोगियों से मुलाकात नहीं की थी. ममता बनर्जी अपने तीन दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान उस काम की शुरुआत कर सकती हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी सामने हैं. गठबंधन को बरकरार रखते हुए बीजेपी को कैसे हराया जाए, इस पर भी उद्धव अनुभवी ममता से सलाह ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




