ePaper

Kolkata Doctor Murder : राज्यपाल बोस ने अमित शाह से की मुलाकात, बंगाल की मौजूदा परिस्थिति की सौंपी रिपोर्ट

Updated at : 30 Aug 2024 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : राज्यपाल बोस ने अमित शाह से की मुलाकात, बंगाल की मौजूदा परिस्थिति की सौंपी रिपोर्ट

अमित शाह

Kolkata Doctor Murder : सुकांता मजूमदार का कहना है कि जिस तरह की हिंसा बंगाल में हो रही है, उससे राज्य में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा होने वाली है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले को लेकर आज गृहमंत्री के साथ बात-चीत हुई है.राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद बंग भवन पहुंचे है. गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने गुरुवार को राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात की थी और उन्हें आरजी कर की घटना और उसके बाद पश्चिम बंगाल में हुए विरोध प्रदर्शन, कल भाजपा द्वारा किए गए बंगाल बंद और TMC की गुंडागर्दी और कल मुख्यमंत्री के मंच से दिए गए भाषण के बारे में विस्तार से सब कुछ बताया था.सुकांता मजूमदार ने उनसे इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है.

राज्यपाल ने ममता सरकार को बताया था असफल

राज्यपाल के गृहमंत्री से मुलाकात की खबरें आने के बाद एक बार फिर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं कि क्या पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लग सकता है. दरअसल आरजी कर अस्पताल में हुए रेप-मर्डर केस के बाद कोलकाता लगातार विरोध-प्रदर्शनों से जूझ रहा है. इस पर राज्यपाल ने पूरे घटनाक्रम को राज्य सरकार की असफलता बताया था. सुकांता मजूमदार का कहना है कि जिस तरह की हिंसा बंगाल में हो रही है, उससे राज्य में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा होने वाली है.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने अपने बयान पर दी सफाई कहा, मेरे खिलाफ हो रहा है झूठा प्रचार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola