ePaper

Kolkata Doctor Murder Case : रद्द हो सकता है संदीप घोष का रजिस्ट्रेशन, मेडिकल काउंसिल ने भेजा शो काॅज नाेटिस

Updated at : 07 Sep 2024 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder Case : रद्द हो सकता है संदीप घोष का रजिस्ट्रेशन, मेडिकल  काउंसिल ने भेजा शो काॅज नाेटिस

Kolkata Doctor Murder Case :राज्य मेडिकल काउंसिल ने भारी दबाव में अभिक डे और विरुपाक्ष विश्वास को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case : राज्य मेडिकल काउंसिल ने आरजी कर मेडिकल काॅलेज व अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को शोकॉज किया है. संदीप घोष पर कई वित्तीय भ्रष्टाचार, हत्या और दुष्रकर्म के सबूत नष्ट करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है. काउंसिल ने 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है. ऐसे में अगर समय पर जवाब नहीं दिया गया या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो संदीप घोष का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा. 

करीबी अभिक डे और विरुपाक्ष निलंबित

इसके साथ ही राज्य चिकित्सा परिषद ने बर्दवान मेडिकल कॉलेज के डॉ विरुपाक्ष विश्वास और पूर्व आरएमओ अभिक डे को निलंबित कर दिया है. शनिवार को जानकारी दी गई कि वे फिलहाल परिषद की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हो सकते.अभिक डे राज्य चिकित्सा परिषद में एक महत्वपूर्ण पद पर थे. वहीं डॉक्टर विरुपाक्ष विश्वास मेडिकल काउंसिल की दंड और आचार समिति के सदस्य थे. जिस दिन डॉक्टर का शव बरामद हुआ उस दिन अभिक डे आरजी कर अस्पताल में थे. घटना के दिन विरुपाक्ष विश्वास भी कथित तौर पर अस्पताल में थे. 

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दुष्कर्म विरोधी अपराजिता बिल को बताया ‘ऐतिहासिक’

ईडी की टीम पहुंची थी संदीप घोष के ससुराल

ईडी की एक अन्य टीम हुगली के बैद्यवाटी में संदीप घोष के ससुराल भी पहुंची थी. वहां फ्लैट बंद मिला. फिर टीम पास में रहनेवाले कुणाल रॉय के घर पहुंची. कुणाल एक मेडिकल कंपनी में काम करता है. साथ ही मदुरदाह निवासी लाउंड्री मालिक अंकुर रॉय के घर और कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित क्रिसेंट मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी के दफ्तर में भी छापेमारी की गयी. आरजी कर अस्पताल में वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में संदीप फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं. वहींडाॅक्टरों का प्रदर्शन जारी है.

Also Read : West Bengal: सुकांत मजूमदार ने अमित शाह को लिखा पत्र, ममता बनर्जी पर दी बड़ी जानकारी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola