Kolkata Doctor Incident: महिला आयोग की टीम पहुंची आर जी कर मेडिकल अस्पताल, केस पर दी बड़ी जानकारी
कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी मामले में महिला आयोग की टीम आर जी कर मेडिकल अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और इस केस से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है.
कोलकाता : कोलकाता की महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी मामले में कार्रवाई तेज हो गयी है. मंगलवार को महिला आयोग की टीम जांच के लिए आर जी कर मेडिकल अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. इसके बाद महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने प्रेस वार्ता कर इस केस से जुड़ी सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि सब कुछ एक प्रक्रिया के तहत चलता है और इसमें थोड़ा समय लगता है.
पुलिस ने सभी सैंपल कर लिया है एकत्र
महिला आयोग की टीम मंगलवार को लेडी डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच के लिए कोलकाता के आर जी मेडिकल अस्पताल पहुंची. जहां उन्होंने मामले की जानकारी ली. आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप इसके बाद इस केस जुड़ी सभी जानकारी दी. इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे इस घटना में कई आरोपियों के शामिल होने की संभावना पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है. सब कुछ एक प्रक्रिया के तहत चलता है. इसमें थोड़ा समय लगता है. पुलिस ने सभी सैंपल एकत्र कर लिया है.
पुलिस ने सौंपी एटीआर रिपोर्ट
इसके अलावा जब महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप से मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के इस्तीफे के तुंरत बाद दोबारा दूसरे कॉलेज में नियुक्त किये जाने की संभावना को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सबूत मिलने तक इसमें थोड़ा समय लगेगा. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने एटीआर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंप दी है. जिसमें अब तक क्या क्या कार्रवाई की गयी है उस पर विस्तृत जानकारी दी है.
अस्पताल के अधिकारियों से मांगी गयी रिपोर्ट
महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने आगे कहा कि हमने अस्पताल के अधिकारियों से इस घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. वे हमें जल्द ही रिपोर्ट सौंप देंगे. पुलिस ने सोमवार को ही अब तक की गयी कार्रवाई पर रिपोर्ट सौंप दी. हम आज फिर से इसका अध्ययन करेंगे. जांच में पता चला है कि यहां पर सुरक्षा को लेकर कई खामियां थीं. अस्पताल प्रबंधन ने वादा किया है कि वे इसकी जांच करेंगे. उन्होंने इसके लिए कुछ समय की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










