भड़काऊ बयान देने वाले हुमायूं कबीर की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने 3 और 4 जुलाई को थाने में बुलाया

Updated:
विज्ञापन

आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर.

Humayun Kabir in Trouble: भारतीय जनता पार्टी और बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक बयान देकर AJUP के नेता हुमायूं कबीर बुरे फंसे हैं. पुलिस ने समन जारी करते हुए 3 और 4 जुलाई को बारी-बारी से अलग-अलग थाने में हाजिर होने के लिए कहा है. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Humayun Kabir in Trouble: पश्चिम बंगाल पुलिस ने आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और मुर्शिदाबाद जिले की नोदा विधानसभा सीट से विधायक हुमायूं कबीर को कथित रूप से 8 जून और 26 जून को भड़काऊ और उकसाऊ बयान देने के मामले में समन जारी किया है. पुलिस ने उन्हें अलग-अलग मामलों में 3 जुलाई को मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर थाने तथा 4 जुलाई को रेजीनगर थाने में जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

सीएम की चेतावनी के 24 घंटे के भीतर समन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा में हुमायूं कबीर के बयानों की आलोचना करते हुए कहा था कि अब उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है. मुख्यमंत्री के इस बयान के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कबीर को समन जारी कर दिया. मंगलवार को पुलिस की एक टीम मुर्शिदाबाद जिले में कबीर के आवास पहुंची और समन सौंपा. पुलिस के अनुसार, कबीर घर पर मौजूद नहीं थे. नोटिस उनके परिवार के एक सदस्य ने रिसीव किया.

मुर्शिदाबाद जिले से कबीर की पार्टी के 3 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को मुर्शिदाबाद जिले से कबीर की पार्टी के 3 स्थानीय नेताओं अमीनुल हक, अनीसुर रहमान और गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों पर उन सार्वजनिक सभाओं के आयोजन का संदेह है, जिनमें कबीर ने कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिये थे.

इसे भी पढ़ें : भाजपा को धमकी देकर बुरे फंसे हुमायूं कबीर, पुलिस केस दर्ज, मुर्शिदाबाद में बढ़ा राजनीतिक पारा

शुभेंदु ने कहा था- पहले आयोजक गिरफ्तार होंगे, फिर कबीर तक पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा में कहा था- अगर कोई यह सोच रहा है कि पुलिस दर्ज किये गये मामलों में आगे कार्रवाई करेगी या नहीं, तो मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम पहले उन लोगों को गिरफ्तार करेंगे, जिन्होंने कबीर को इन सभाओं में आमंत्रित किया था. उसके बाद हम उनके पास पहुंचेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Humayun Kabir in Trouble: कबीर बोले- किसी की गुलामी नहीं करूंगा

पुलिस के अनुसार, कबीर ने 8 जून को शक्तिपुर और 26 जून को रेजीनगर में आयोजित सार्वजनिक सभाओं के दौरान कथित रूप से भड़काऊ बयान दिये थे. समन जारी होने पर कबीर ने कहा कि वह फिलहाल घर पर नहीं हैं. समन देखने के बाद ही पेशी पर कोई फैसला करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की गुलामी नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ें

हुमायूं कबीर ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

हुमायूं ने बढ़ायी अपनी सुरक्षा तैनात किये आठ निजी गार्ड भी

विधानसभा में अब तृणमूल विधायकों के साथ नहीं बैठ पायेंगे हुमायूं कबीर

Humayun Kabir : तृणमूल ने हुमायूं कबीर को 72 घंटे में कारण बताओ का फरमान किया जारी

विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola