ePaper

Humayun Kabir : तृणमूल ने हुमायूं कबीर को 72 घंटे में कारण बताओ का फरमान किया जारी

Updated at : 27 Nov 2024 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
Humayun Kabir : तृणमूल ने हुमायूं कबीर को 72 घंटे में कारण बताओ का फरमान किया जारी

Humayun Kabir : हुमायूं कबीर का कहना है 36 घंटों में जवाब दूंगा. मुझे 2साल पहले भी मिली थी नोटिस.

विज्ञापन

Humayun Kabir : तृणमूल ने हुमायूं कबीर को 72 घंटे में कारण बताओ का फरमान जारी कर दिया है. तृणमूल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी नेता ममता बनर्जी के आदेशों की अवहेलना करने और पार्टी के बारे में विवादित टिप्पणी करने के आरोप में भरतपुर के तृणमूल विधायक हुमायूं को शोकॉज किया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनसे तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है.

हुमायूं कबीर आज पहुंचे थे विधानसभा

बुधवार को हुमायूं कबीर विधान सभा पहुंचे थे. विधायक ने कहा कि विधानसभा आने के बाद ही उन्हें यह जानकारी हुई कि पार्टी ने उन्हें शोकाॅज किया है. मुझे कोई पत्र नहीं मिला है. लेकिन अगर पार्टी मेरी बातों से असहज होगी तो मैं इसका जवाब दूंगा. हुमायूं का कहना है 36 घंटों में जवाब दूंगा. मुझे 2साल पहले भी मिली थी नोटिस.

Also Read : West Bengal : अब पूरे राज्य पर होगी बंगाल सरकार की पैनी निगाह

हुमायूं कबीर को आखिर पार्टी ने क्यों किया शोकाॅज

हुमायूं कबीर ने कहा था कि, कुछ नेता ममता बनर्जी को सामने रखकर सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिषेक को घेरने की कोशिश की जा रही है. जिसे किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता. हुमायूं सार्वजनिक रूप से यह टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों के अंदर तृणमूल में काफी दबाव और विवाद देखने को मिला है. कुणाल घोष जैसे नेता कड़ी प्रतिक्रिया देते दिखे हैं. हालांकि फिरहाद हकीम हुमायूं कबीर के निशाने पर थे, लेकिन वह इस घटना पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते थे.

Also read : West Bengal : सरकारी अस्पतालों में कैथेटर घोटाला, जांच हुई शुरू

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola