गांजा की बढ़ती तस्करी देख सतर्क हुई हावड़ा ग्रामीण पुलिस, तलाशी अभियान किया तेज

Updated at : 10 Mar 2025 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
गांजा की बढ़ती तस्करी देख सतर्क हुई हावड़ा ग्रामीण पुलिस, तलाशी अभियान किया तेज

पुलिस ने छापेमारी करते हुए महज एक महीने में 913.286 किलोग्राम गांजा और 20.23 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त करते हुए कुल 11 युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हावड़ा.

ग्रामीण हावड़ा के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने छापेमारी करते हुए महज एक महीने में 913.286 किलोग्राम गांजा और 20.23 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त करते हुए कुल 11 युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर सड़क मार्ग से बंगाल पहुंचते हैं.

ओडिशा से बंगाल आने के दौरान वाहन को ग्रामीण हावड़ा पुलिस के अधिकार क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है. हाल के दिनों में भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद ग्रामीण हावड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका चेकिंग पहले से बढ़ा दी है. बता दें कि, पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट पार करते ही ग्रामीण हावड़ा पुलिस का अधिकार क्षेत्र शुरू होता है. रात के समय में हर प्रमुख चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि कुछ मामलों में देखा गया है कि तस्कर मालवाहक वाहनों में गांजा छुपा कर लाते हैं. यह पुलिस के लिए चुनौती है. कार की डिक्की और सीट के अंदर तलाशी अभियान चलाना आसान है, लेकिन मालवाहक वाहनों में गांजा खोज कर निकालना मुश्किल है. बावजूद इसके कोशिश की जाती है कि गांजा की तस्करी पूरी तरह रोकी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola