80 लाख की हेरोइन जब्त, महिला गिरफ्तार

एक मकान में छापेमारी कर करीब 788 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ) और कुछ सोने के गहने जब्त किये हैं.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के घुटियारी शरीफ थाने की पुलिस ने दक्षिण माकालतला क्षेत्र के एक मकान में छापेमारी कर करीब 788 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ) और कुछ सोने के गहने जब्त किये हैं. जब्त हेरोइन की कीमत करीब 80 लाख रुपये बतायी गयी है. उक्त मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम गुलबानो बीबी है. बताया जा रहा है कि जिस मकान में छापेमारी की गयी थी, उसे आरोपी ने किराये पर ले रखा था. मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर वहां अभियान चलाया गया था. पुलिस आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी. साथ ही यह भी जांच का हिस्सा है कि आरोपी महिला ने हेरोइन कहां से प्राप्त किया और इसकी तस्करी कहां होनेवाली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




